बंगाल के भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी का कार्यकर्ताओं को आवाहन !

कोलकाता (बंगाल) – बंगाल में भाजपा के नेता एवं विधानसभा के विरोधी दलनेता शुभेंदु अधिकारी ने वक्तव्य देते हुए कहा, ‘सबका साथ और सबका विकास’ की हमें आवश्यकता नहीं । हमें (हिन्दुओं को) साथ देनेवालों के साथ हम जाएंगें । हम चुनाव जीतेंगे एवं हिन्दुओं को बचाएंगे ।’ वे पार्टी के कार्यक्रम में ऐसा बोल रहे थे । इस समय अधिकारी ने भाजपा की ‘अल्पसंख्यांक मोर्चा’ शाखा बंद करने की मांग की । ‘सबका साथ और सबका विकास’ यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है ।
शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के उपचुनाव में भाजपा के पराभव का कारण बताया । उन्होंने कहा, ‘उपचुनाव में सहस्रों (हजारों) हिन्दुओं को मतदान नहीं करने दिया । लोकसभा चुनाव में भी लाखों हिन्दुओं को मतदान नहीं करने दिया; क्योंकि हम हिन्दू हैं । इससे आगे मतदान के समय (हिन्दू मतदान न कर सकें, इसलिए) सवेरे से हमारे घरों के सामने जिहादी बैठे होंगे । पुलिस प्रेक्षक हो जाएंगे । हमें जागृत होना होगा । यहां से १० किलोमीटर दूरी पर घटकपुर एवं भंगार में हिन्दुओं को मतदान नहीं करने दिया । बदुरिया, हरोआ एवं कैनिंग वेस्ट में तृणमूल कांग्रेस की डेढ लाख मतों से विजय हुई है । वहां मतदाता कार्ड द्वारा मतदान नहीं हुआ । स्लिप द्वारा मतदान हुआ है । हमें बंगाल में लोकतंत्र चाहिए । धनेखली, केशपुर, इंदास, पत्रसैर, शितलाकुची में हिन्दुओं को मतदान नहीं करने दिया । चुनाव के दिन मुझे गुंडों ने घर में बंद कर दिया । केंद्रीय सुरक्षा दलों को मतदान कार्ड देखने का अधिकार प्रदान करें, ऐसी हमारी इच्छा है । बंगाल में संविधान खत्म हो गया है । हमें संविधान को बचाना है ।’
शुभेंदु अधिकारी ने मतदाताओं के लिए आरंभ किया जालस्थल !
शुभेंदु अधिकारी ने इस समय एक जालस्थल का भी (‘पोर्टल’ का भी) लोकार्पण किया । उन्होंने सामाजिक माध्यमों से लिखा, ‘मैंने जो वचन दिया है, उसके अनुसार मैंने एक पोर्टल का आरंभ किया है । इस में जिन मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति नहीं है, वे अपने परिवाद इस पर पंजीकृत कर सकते हैं । ऐसे लोगों की गोपनीयता की पूर्ण सावधानी बरती जाएगी
|
शुभेंदु अधिकारी के बयान से राजनीति गर्माने पर उन्होंने उपर्युक्त स्पष्टीकरण दिया । पत्रकारों से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मेरे बयान को प्रधानमंत्री मोदी, दल और केंद्र सरकार की, ‘सबका साथ, सबका विकास’ इस घोषणा से जोड़कर न देखा जाए । मैंने जो कहा, वह बंगाल की सच्चाई है । राज्य के एक भी मुसलमान ने भाजपा को मतदान नहीं किया है । हिन्दुओं को अब जागने की आवश्यकता है; क्योंकि बंगाल हाथ से निकलता जा रहा है । ममता बनर्जी के शासनकाल में अनेक जिलों का मूल जनसांख्यिकीय स्वरूप बदल गया है । अनेक स्थानों पर हिन्दू अल्पसंख्यक, तो मुसलमान बहुसंख्यक हो गए हैं । मैं जब अपने क्षेत्र में जाता हूं, तब हिन्दू हो अथवा मुसलमान, प्रत्येक को विकास योजनाओं का लाभ दिलवाता हूं । फिर भी, भाजपा को हिन्दुओं की पार्टी कहा जाता है । हम सबके लिए काम करते हैं । हमारी सरकार ने जो भी योजना लाई है, वह सबके लिए है । मैंने जो कहा है, वह मेरा निजी मत है । जो सत्य है, वही मैंने कहा है ।
संपादकीय भूमिका
|
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।