Minhaj Hussain FIR For Molestation : पाकिस्तानी दूतावास के कर्मचारी मिन्हाज हुसैन ने भारतीय महिला को छेड़ा!

नई दिल्ली – यह बात सामने आई है कि नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में काम करने वाली एक भारतीय महिला के साथ पाकिस्तानी कर्मचारी मिन्हाज हुसैन ने छेड़छाड़ की। इससे पहले पीड़िता ने अपने साथ छेड़छाड़ करने वाले मिन्हाज हुसैन के विरोध मे दूतावास के उच्चायुक्त साद अहमद वराइच से आरोप प्रकट कराई थी; लेकिन उन्होंने हुसैन को बचाने की कोशिश की। (यह पाकिस्तानी अधिकारियों की मानसिकता को दर्शाता है! – संपादक) यह घटना दोबारा होने पर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया।

1. मन्हाज हुसैन पाकिस्तानी अधिकारी साद अहमद वाराइच का रसोइया है। यह भारतीय महिला इस स्थान पर सहायक के रूप में कार्य करती है। मिन्हाज फरवरी में दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में काम करने के लिए पाकिस्तान से आया था। तभी से वह पीड़िता को प्रताड़ित कर रहा था। उस पर अनैतिक संबंध के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

2. इस प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने 28 जून को तिलकमार्ग थाने में मिन्हाज हुसैन के विरोध मे आपत्ति कराई। उसके विरोध मे मामला प्रविष्ट कर लिया गया है।

3. इससे पहले, पाकिस्तान की यात्रा कर रही एक महिला प्रोफेसर पर दूतावास के कर्मचारियों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। (ऐसा प्रतीत होता है कि भारत में पाकिस्तानी दूतावास वासना का अड्डा बन गया है! – संपादक)

संपादकीय भूमिका

पाकिस्तान से भारतीय दूतावास में काम करने आने वाले पाकिस्तानी कर्मचारि भारतीय महिला के साथ छेड़छाड़ करने का दुस्साहस करते है , यह उनकी बौखलाहट को दर्शाता है! ऐसे लोगों को आजीवन कारावास मे रखकर सबक सिखाना आवश्यक !