
नई देहली – दिल्ली सरकार की शराब नीति घोटाले के प्रकरण में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कठिनाई बढ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (‘ईडी’) की बंदी में चल रहे केजरीवाल को अब सीबीआई ने भी बंदी बना लिया है।
केजरीवाल के अधिवक्ता चौधरी ने इस बंदी का विरोध किया तथा कहा कि यह बंदी संविधान के अनुच्छेद २१ का उल्लंघन है। हमें मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि केजरीवाल को सीबीआई ने बंदी बना लिया है। अतः हमने कन्यायालय से अनुरोध किया है कि केजरीवाल को बंदी बनाने के लिए जो आवेदन सीबीआई ने दिया है, वह हमें भी दी जाए।
कुछ दिन पूर्व देहली सेशन कोर्ट ने शराब घोटाला के प्रकरण में केजरीवाल को प्रतिभूति दे दी थी; लेकिन ईडी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तथा उनकी प्रतिभूति निलंबित कर दी। केजरीवाल ने इसके विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में आवेदन दिया, किंतु सर्वोच्च न्यायालय ने भी उनकी मांग निरस्त कर दी।
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।