
बर्धमान (बंगाल) – बंगाल पुलिस ने मीरपारा से मुहम्मद हबीबुल्ला नामक आतंकवादी को बंदी बनाया है । हबीबुल्ला बर्धमान के एक महाविद्यालय में संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी का अध्ययन कर रहा है । उसके ‘अन्सार-अल-इस्लाम (बांग्लादेश)’ नामक संगठन से संबंध भी उजागर हुए है । उसका लैपटौप, दूरभाष संच एवं अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं । वह बंगाल के बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन के स्थानीय दल के लिए काम करता था ।
बंगाल पुलिस ने पनागढ परिसर से और ५ लोगों को बंदी बनाया है । हबीबुल्ला की जांच करते समय मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नभाघाट परिसर से इन ५ लोगों को नियंत्रण में लिया । सामने आया है कि ‘शहादत-ए-अल हिकमा’ नामक आतंकवादी संगठन के साथ इन सभी के संबंध हैं । ये सभी संगठन ‘अल कायदा’ से संलग्न हैं ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न