नितीश कुमार के जनता दल (संयुक्त) पार्टी की मांग

नई देहली – भाजपा प्रणीत गठबंधन के महत्त्वपूर्ण घटक दल प्रमाणित हुए नितीश कुमार के जनता दल (संयुक्त) द्वारा समान नागरिकता कानून, अग्निवीर योजना, एक देश एक चुनाव (ये) इन सभी का मोदीजी की योजनाओं के संदर्भ में मत व्यक्त किया गया है । जनता दल (संयुक्त) पार्टी के महासचिव एवं प्रवक्ता के.सी. त्यागी ने कहा, ‘इन सूत्रों पर सभी राज्यों से बातचित कर उनके विचार समझ लेने की आवश्यकता है, यह हमने पूर्व में भी कहा था ।’
त्यागी ने स्पष्ट करते हुए आगे कहा, ‘हम ‘एक देश एक चुनाव’ को समर्थन दे रहे हैं । अग्निवीर योजना को बहुत ही विरोध हुआ था । चुनाव पर भी उसका परिणाम देखा गया है । इस पर पुनः एकबार विचार करने की आवश्यकता है । समान नागरिकता कानून पर नितीश कुमार ने विधि आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा था, ‘हम इसके विरुद्ध नहीं हैं, तथापि इस पर व्यापक चर्चा होना आवश्यक है ।’ वही भूमिका आज भी है ।’
बिहार को विशेष राज्य का अधिकार दें !
त्यागी ने आगे कहा, ‘हम बहुत समय से मांग कर रहे है कि बिहार को विशेष राज्य का अधिकार दें । यदि बिहार से लोगों का स्थानांतर रोकना हो, तो यह करना आवश्यक है ।’
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment