भारत को इस्लामी देश बनने से बचाने के लिए हिन्दू राष्ट्र बनाना आवश्यक ! – सद्गुरु नीलेश सिंगबाळ, हिन्दू जनजागृति समिति

समस्तीपुर (बिहार) में हिन्दू राष्ट्र-जागृति व्याख्यान का आयोजन

हिन्दू राष्ट्र-जागृति व्याख्यान में उपस्थित जिज्ञासु

समस्तीपुर (बिहार) –  ‘कुछ दिन पूर्व राष्ट्रीय अभियोजन विभाग ने (‘एन.आई.ए.’ ने) प्रतिबंधित ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ संगठन से संबंधित जिहादी आतंकी प्रकरण में छापामारी की । उस समय इन आतंकियों ने वर्ष २०४७ तक भारत का विभाजन कर देश में इस्लामी राष्ट्र की स्थापना का षड्यंत्र रचा था, ऐसा उजागर हुआ । जनसंख्या विस्फोट, अवैध घुसपैठ एवं धर्मांतरण के द्वारा भारत की जनसंख्या की संरचना बदलने का गहन षड्यंत्र चलाया जा रहा है ।

सद़्गुरु निलेश सिंगबाळजी

छद्म धर्मनिरपेक्षता के नाम पर अल्पसंख्यकों का चल रहा यह तुष्टीकरण यदि ऐसा ही चलता रहा, तो भारत में इस्लामी शासन आएगा । अतः इसे टालने के लिए हिन्दू राष्ट्र की स्थापना आवश्यक है’, ऐसा मार्गदर्शन हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने ‘बनारस इस्टेट’ में आयोजित हिन्दू राष्ट्र-जागृति व्याख्यान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किया । इसी प्रकार के व्याख्यान का आयोजन यहां के ‘प्रीतिका इंटरनेशनल होटल’ में भी आयोजित किया गया था । इन दोनों व्याख्यानों के समय हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी भी उपस्थित थे ।