
मॉस्को (रशिया) – रशिया तालिबान का नाम प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की सूची से हटानेवाला है । यह जानकारी रशिया की सरकारी वृत्त संस्था टैस ‘आर.आय.ए. नोवोस्ती’ ने दी है । पिछले वर्ष के अंत में कजाकिस्तान ने तालिबान का नाम प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की सूची से निकाल दिया था । रशिया के सेंट पीटर्सबर्ग में होनेवाले अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच पर रशिया ने तालिबान को भी आमंत्रित किया है । यह कार्यक्रम ५ से ८ जून के मध्य होनेवाला है । वर्ष २०१८ में रशिया ने तालिबान और तत्कालीन अफगानिस्तान सरकार के साथ समझौता करने के लिए अनेक प्रयास किए थे ।
रशिया के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव ने बताया कि कजाकिस्तान ने हाल ही में तालिबान के विषय में निर्णय ले लिया है । हम भी इसका क्रियान्वयन शीघ्र करेंगे । तालिबान वास्तव में एक शक्ति है । हम उससे अलग नहीं हैं । मध्य एशिया के हमारे सहयोगी भी उससे अलग नहीं हैं ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari