प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विपक्षियों के लिए ‘परामर्श’ !
बाराबंकी (उत्तरप्रदेश) – समाजवादी पार्टी और कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आएंगे, तो वे अयोध्या के श्री राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगे, ऐसा दावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां की प्रचारसभा में किया । ‘बुलडोजर कहां चलाना है, यह सीखने के लिए इन लोगों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोचिंग लेनी चाहिए’, ऐसी टिप्पणी उन्होंने इन पार्टियों पर की ।
मोदी द्वारा प्रस्तुत सूत्र
इंडी गठबंधन अशांति निर्माण कर रहा है !
भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतंत्र गठबंधन देश की भलाई के लिए काम कर रहा है, तो ‘इंडी’ गठबंधन अशांति निर्माण कर रहा है । चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ रहे हैं, वैसे-वैसे इंडी गठबंधन के सदस्य गठबंधन से बाहर जाने लगे हैं ।
देश में अस्थिरता निर्माण करने के लिए इंडी गठबंधन लोकसभा चुनावों में उतरा है ।
श्री राम मंदिर से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय कांग्रेस पलट सकती है !
अयोध्या के श्री राम मंदिर से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय कांग्रेस पलट सकती है । कुछ लोगों को लग सकता है कि यह कैसे संभव है ? परंतु किसी भी भ्रम में न रहें । स्वतंत्रता संग्राम के समय जिन्होंने देश का विभाजन किया, उनका इतिहास ऐसा है कि उनके लिए देश महत्त्वपूर्ण नहीं है । उनके लिए परिवार और शक्ति ही सबकुछ है ।

वल्लभनगर (पिंपरी-चिंचवड) बस स्थानक पर यात्रियों की असुविधाओं की ‘यात्रा’ चल रही है
Kerala Shigella Outbreak Reported : केरलम् में ‘शिगेला’ संक्रमण के कारण एक बच्चे की मृत्यु, १२६ लोग संक्रमित ।
अमरावती केंद्रीय बस स्टैंड की दुर्दशा देखकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक अत्यंत क्रोधित !
Shamli Conversion : करोडपति हिन्दू के पुत्र के धर्मान्तरण के प्रकरण में मुसलमान महिला व्यायाम प्रशिक्षक एवं उसके पिता को बन्दी बनाया !
कपडों की दुकान के ट्रायल रूम में कपडे बदल रही महिलाओं के गुप्त वीडियो बनाने वाले शाहरुख को बंदी बनाया गया
LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।