भारतीय व्यापारिक वस्तुओं का बहिष्कार करने के अभियान पर बांग्ला देश के विदेश मंत्री हसन महमूद द्वारा टिप्पणी
ढाका (बांग्लादेश) – भारतीय व्यापारिक वस्तुओं का बहिष्कार करने के बांग्ला देश के अभियान को भूतपूर्व प्रधानमंत्री खालेदा जिया की ‘बांग्लादेश नॅशनलिस्ट पार्टी’ का (बी.एन्.पी. का) समर्थन है । इस अभियान के संदर्भ में बोलते समय बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने स्पष्ट किया कि, ‘यह अभियान असफल हुआ है और इसे बहुत अल्प लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ है । देशांतर्गत बाजार में संकट निर्माण हो, इसलिए तथा बांग्ला देश की अर्थव्यवस्था अस्थिर करने के लिए यह अभियान आरंभ किया गया । भारत की सहायता के बिना बांग्लादेश का विकास संभव नहीं है ।’ भारत के साथ अच्छे संबंध रखने पर उन्होंने बल दिया है ।

१. हसन महमूद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में सत्ताधारी ‘अवामी लीग पार्टी’ के संयुक्त महासचिव भी हैं । उन्होंने कहा कि पडोसियों से अच्छे संबंध बनाए बिना बांग्लादेश में शांति और स्थिरता रखना कठिन है ।
२. पीछले सप्ताह में भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा बांग्ला देश की यात्रा पर थे । उस समय वे प्रधानमंत्री शेख हसीना और अन्य प्रमुख नेताओं से मिले थे । उनके साथ हुई बैठक में सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और रक्षा जैसे विषयों के साथ भारत के बांग्लादेश के साथ विद्यमान सुदृढ द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा हुई ।

Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
शांतिपूर्ण पद्धतिसे आंदोलन करना नागरिकों का संवैधानिक मौलिक अधिकार है ! – Supreme Court
विपक्षियों के कोलाहल के कारण संसद में परीक्षा सुधार विधेयक पर चर्चा नहीं हो सकी !
E20 Janta Party : ‘कॉकरोच जनता दल’ के पश्चात् सामाजिक माध्यमों पर ‘ई २० जनता दल’ की स्थापना
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !