|
नई देहली – भारत में हिन्दुओं की जनसंख्या ८ प्रतिशत से घट गई, तो मुसलमान ४३.२ प्रतिशत से बढ गए । वर्ष १९५० में हिन्दुओं की जनसंख्या ८४.८८ प्रतिशत थी, जो वर्ष २०१५ में अल्प होकर ७८.०६ प्रतिशत हुई । दूसरी ओर इसी कालखंड में मुसलमानों की जनसंख्या ९.८४ प्रतिशत से बढकर १४.०९ प्रतिशत हुई । ये आंकडे प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के ब्योरे द्वारा प्राप्त हुए हैं । इस परिषद ने विश्व के १६७ देशों की जनसंख्या का धर्म के आधार पर अध्ययन कर ब्योरा प्रस्तुत किया ।
ब्योरे से सामने आई महत्त्वपूर्ण जानकारी !
१. आंकडों के अनुसार इस ६५ वर्षाें के कालखंड में भारत में पारसी और जैन धर्म को छोडकर अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की जनसंख्या में वृद्धि हुई है ।
२. दूसरी ओर पाकिस्तान और बांग्ला देश में बहुसंख्यक मुसलमानों की संख्या बढ गई है और अल्पसंख्यक हिन्दुओं की संख्या में प्रचंड घटाव हुआ है ।
३. भारत में ईसाई जनसंख्या की मात्रा २.२४ प्रतिशत से २.३६ प्रतिशत तक बढ गई, तो सिख समुदाय की जनसंख्या १.२४ प्रतिशत से १.८५ प्रतिशत हुई ।
४. वर्ष २०२२ में पाकिस्तान की ‘सेंटर फॉर पीस एण्ड जस्टिस’ नामक संस्था ने पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों की जनसंख्या के संदर्भ में एक ब्योरा प्रकाशित किया था । उसमें कहा था कि देश में अल्पसंख्यक हिन्दू समाज के २२ लाख १० सहस्र ५६६ लोग रहते हैं । यह पाकिस्तान की कुल जनसंख्या के १.१८ प्रतिशत है । पाकिस्तान में ईसाई १८ लाख ७३ सहस्र ३४८, सिख ७४ सहस्र १३०, बौद्ध धर्म के १ सहस्र ७८७ और जैन धर्म के केवल ६ अनुयायी हैं ।
५. पाकिस्तान के हिन्दू अल्पसंख्यकों की सर्वाधिक जनसंख्या सिंध प्रांत में है । वहां के अधिकांश हिन्दू गरीब हैं और देश की सरकारी संस्थाओं में उनका प्रतिनिधित्व भी अत्यल्प है ।
संपादकीय भूमिकाइस जनसंख्या से भारत में हिन्दू असुरक्षित हैं या मुसलमान, यह छोटा बच्चा भी बताएगा । अब इस ब्योरे के आधार पर भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दुओं को कलंकित करनेवाली पाश्चात्त्य ‘महा’शक्तियों तथा प्रसारमाध्यमों की पोल खोल देनी चाहिए ! |


‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे – Akhtar Mengal