निज्जर हत्या की घटना में ३ भारतीयों को बंदी बनाए जाने का मामला

नई देहली – कनाडा ने भारत पर आरोप करना उनकी राजनीतिक विवशता है । कनाडा में चुनाव हो रहे हैं । इसलिए मतपेटी की राजनीति चल रही है । हमारी सबसे बडी समस्या आज कनाडा में है; क्योंकि वहां की सत्ताधारी पार्टी और अन्य राजनीतिक पार्टियों ने उग्रवाद, पृथकतावाद एवं हिंसाचार अदि में व्यस्त शक्तियों का समर्थन किया है । स्वतंत्रता के नाम पर उन्हें संवैधानिक रूप दिया गया है । जब आप इस संदर्भ में उनसे पूछते हो, तो वे ‘हम एक लोकतांत्रिक देश हैं’, ऐसा उत्तर देते है, ऐसी स्पष्ट प्रतिक्रिया भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस्. जयशंकर ने व्यक्त की है । खलिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा ने ३ भारतीयों को बंदी बनाया है, इसपर जयशंकर ने उनकी भूमिका प्रस्तुत की । कनाडा की ‘सीबीसी’ इस समाचार वाहिनी ने दी जानकारी के अनुसार बंदी बनाए गए तीनों कुख्यात गुंडे लॉरेंस बिश्नोई के गुट से संबंधित हैं ।
🛑 Canada legitimizes secessionist forces under the guise of ‘freedom’ – Minister of External Affairs S Jaishankar
Case related to arrest of three Indians in the Nijjar murder case
MEA S Jaishankar has also made several serious accusations against #Canada. He stated:
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 5, 2024
जयशंकर ने कनाडा पर अनेक गंभीर आरोप किए है । वे कहते हैं कि,
१. अनेक बार बताने पर भी संगठित अपराध करनेवालों को कनाडा ने दिया आश्रय !
बंदी बनाए गए भारतीयों की जानकारी अभी तक कनाडा ने नहीं दी है । हम उसकी प्रतीक्षा में हैं । पता चला है कि बंदी बनाए गए संदेहास्पद गुटों से संबंधित हैं । भारत के अनेक बार बताने पर भी पंजाब के संगठित अपराध करनेवाले गुटों को कनाडा ने आश्रय दिया है ।
२. कनाडा की पुलिस हमसे कोई सहयोग नहीं करती !
निज्जर हत्या को लेकर जो कुछ हो रहा है, वह कनाडा की अंतर्गत राजनीति के कारण हो रहा है, उसका भारत से कोई लेना-देना नहीं है । कनाडा के पास निज्जर हत्या के मामले में भारत के विरुद्ध कोई प्रमाण नहीं हैं । वहां की पुलिस हमें कोई सहयोग नहीं देती नहीं है ।
३. कनाडा में ‘खालिस्तान समर्थक’ मतपेटी की राजनीति !
कनाडा में ‘खालिस्तान समर्थक’ कुछ लोगों ने स्वयं को राजनीतिक स्तर पर संगठित किया है । उसे एक प्रभावशाली राजकीय दबावगुट का आकार प्राप्त हुआ है । वहां की सत्ताधारी पार्टी के पास आवश्यक सांसदों की संख्या न होने से उन्हें ऐसी कुछ पार्टियों तथा उनके नेताओं के समर्थन पर निर्भर रहना पड रहा है । मतपेटी की ऐसी राजनीति की इतनी बडी समस्या अभी तक अमेरिका में उत्पन्न नहीं हुई है, जितनी की कनाडा में है ।
४. ‘न्यूटन के सिद्धांत’ के अनुसार प्रतिक्रिया दी जाएगी !
कनाडा को यह ध्यान में रखना चाहिए कि आज का विश्व एक ही पक्ष को लेकर नहीं चलता है । क्रिया करने पर ‘न्यूटन के सिद्धांता’ नुसार अब राजनीति में भी प्रतिक्रिया दी जाएगी ।
५. संदेहास्पद लोगों को स्थान दिया जाएगा, तो हमारे आपसी संबंधों पर परिणाम होगा !
कनाडा ने पंजाब के संगठित अपराध करनेवाले अनेक गुटों का स्वागत किया है । भारत ने अनेक बार कनाडा को समझाया है कि ये लोग भारत के अपराधी हैं, तब भी आप उन्हें ‘वीजा’ दे रहे हैं । इनमें से अनेक लोग बनावटी दस्तावेज बनाकर आप के पास आए हैं, तब भी आप उन्हें स्थान देते हैं । राजनीतिक उद्देश्य से आप ऐसे संदेहास्पद लोगों को स्थान दोगे, तो हमारे आपसी संबंधों में भी समस्याएं उत्पन्न होंगी । भारत ने आज तक २५ लोगों के प्रत्यर्पण की सूची देकर भी कनाडा ने उन्हें भारत को सुपुर्द नहीं किया है । इनमें से अनेक लोग खलिस्तान समर्थक हैं ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
अमरीका की ‘ब्लूमबर्ग’ समाचार संस्था द्वारा भारत विरोधी लेख वापस लिया गया !