लंदन (ब्रिटन) – ब्रिटेन में १५ सहस्र डॉक्टरों की न्यूनता के कारण स्वास्थ्यसेवा की स्तिथि बुरी हो गया है । ऐसी स्थिति में ब्रिटेन के रोगी अच्छे तथा सस्ते उपचारों के लिए भारत आ रहे हैं । पीछले वर्ष ब्रिटेन से लगभग १ सहस्र २०० रोगी भारत में आए थे । इस वर्ष इस आकडे में दस गुना वृद्धि होकर वह १२ सहस्र होने की संभावना है । ब्रिटेन की ‘एन्.एच्.एस्.’ के (नैशनल हेल्थ सर्विस के) आकडों के अनुसार इस वर्ष मार्च तक ब्रिटेन से ३ सहस्र रोगी उपचारों के लिए भारत में पहले से ही आए हैं ।
भारत और ब्रिटेन में चिकित्साविषयक समझौते के प्रयत्न जारी हैं । ‘लंदन स्कूल ऑफ हायजीन’ और ‘आय.आय.एम्. बेंगलुरू’ इसका ब्योरा बना रहे हैं । शीघ्र ही यह ब्योरा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषी सुनक को सौंपा जाएगा । समझौता होने पर ही ‘एन्.एच्.एस्.’ ब्रिटेन से भारत जानेवाले रोगियों के उपचारों का व्यय उठाएगी । इससे अधिक रोगी भारत में आएंगे । वर्तमान स्थिति में ‘एन्.एच्.एस्.’ यूरोप के कुछ देशों में उपचारों का व्यय करती है ।
लंदन के जॉर्ज मार्शल ने कहा, ‘‘मुझे हृदयविकार था । ‘एन्.एच्.एस्.’ की ‘वेटिंग लिस्ट’ ८ महीनों की थी । दूसरा विकल्प लंदन के निजी चिकित्सालय में २० लाख रुपयों का व्यय करते हुए शस्त्रकर्म करने का था । फिर मैंने जनवरी में बेंगलुरू जाकर लगभग ५ लाख रुपयों में शस्त्रकर्म करवाया । इसमें विमान का किराया भी अंतर्भूर्त था । मैंने ब्रिटन की ‘एन्.एच्.एस्.’ सेवा और निजी चिकित्सालयों की सेवा भी देखी; परंतु जो देखभाल और सुविधा भारत में मिली, वह कई गुना अधिक अच्छी थी ।’’

यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !