
नई देहली – १०० करोड रुपयों के देहली मद्य घोटाले के मुख्य सूत्रधार, ऐसा आरोप लगाकर देहली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने (ईडी ने) २१ मार्च को सायंकाल में बंदी बनाया । ईडी के न्यायालय ने २८ मार्च तक केजरीवाल को ईडी की हिरासत में भेजा है । ऐसे में ही केजरीवाल ने कहा है कि, मुख्यमंत्री पद का त्यागपत्र दिए बिना ही कारागृह से सरकार चलाऊंगा । उन्होंने इस समय कहा कि, देहली की जनता भी यही चाहती है । केजरीवाल को राऊज एवेन्यू न्यायालय में उपस्थित किया गया था ।
ईडी के अधिकारी कपिल राज और सत्यव्रत की जासूसी करनेवाला १५० पन्नों का ब्योरा केजरीवाल के घर में प्राप्त होने का आरोप किया गया था । बताया गा है कि यह केवल १०० करोड रुपयों का ही घोटाला नहीं है; अपितु घूस देनेवालों ने मुनाफे से ६०० करोड कमाए है ।
Won't resign, will run the government from jail !
– Delhi Chief Minister Arvind KejriwalThe foundation of Bharat has been built on sacrifice, transparency, faultlessness and truth. Even in the West, the state-heads resign from their positions when accused of corruption.
Last… pic.twitter.com/rhY2POLmuI
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 23, 2024
केजरीवाल ने आगे कहा कि,
१. मुझे पता है कि अनेक दिक्कतों का सामना करना पडेगा; परंतु मैं यहीं से (कारागृह से) काम करने का प्रयास करूंगा ।
२. मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है । देहली उच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत ईडी इतनी भागती हुई मुझे बंदी बनाने घर आएगी, ऐसा कभी लगा नहीं ।
३. अभी तक किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं हुई है । बंदी होते हुए भी पूछताछ होगी ही, इसका कोई भरोसा नहीं है; क्योंकि ईडी को पूछताछ नहीं करनी है । ईडी को जो कुछ करना है, वह वो कर सकती है ।
संपादकीय भूमिकात्याग, पारदर्शिता, निष्कलंकता और सत्य पर आधारित यह भारतभूमि है । पाश्चिमात्य देशों में भी भ्रष्टाचार जैसे आरोप होने पर राष्ट्रप्रमुख अपने पद का त्यागपत्र देते हैं । पीछले वर्ष नवंबर में पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने भ्रष्टाचार का आरोप होने पर पद का त्यागपत्र दिया था । इसे देखा जाए, तो केजरीवाल की भूमिका उनकी नीतिहीनता और तत्वशून्यता दर्शाती है ! भारत में अर्थनीति ही सत्तानीति हुई है, केजरीवाल इसका ज्वलंत उदाहरण है, ऐसा कोई कहेगा, तो उसमें अनुचित क्या है ? |
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित