|

भाग्यनगर (तेलंगाना) – यहां चल रहे ‘ग्लोबल स्पिरिचुअलिटी फेस्टिवल’ की आयोजक संस्था ‘हार्टफुलनेस’ के मार्गदर्शक दाजी (कमलेशजी पटेल) को राष्ट्रमंडल संगठन द्वारा सम्मानित किया गया । ‘राष्ट्रमंडल’ महासचिव पेट्रीसिया स्कॉटलैंड तथा भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने संयुक्त रूप से दाजी को ‘शांति तथा आस्था के वैश्विक राजदूत’ पुरस्कार से सम्मानित किया । यहां के ‘कान्हा शांति वनम’ क्षेत्र में ४ दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया । अंतिम दिन १७ मार्च को पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया ।
🌷Kamlesh Patel ji, the guiding light of 'Heartfulness,' awarded the 'Global Ambassador of Peace Building and Faith'!
📌 Patricia Scotland, Secretary-General of the Commonwealth, and Shri.Jagdeep Dhankhar, Vice President of India, jointly presented… pic.twitter.com/ChKVuMXNab
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 17, 2024
सभी के आध्यात्मिक कल्याण के लिए कमलेशजी पटेल द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं ! – पेट्रीसिया स्कॉटलैंड, राष्ट्रमंडल संगठन
इस अवसर पर पेट्रीसिया स्कॉटलैंड ने कहा कि कमलेशजी पटेल (दाजी) की दूरदर्शिता, ईमानदारी तथा अथक परिश्र्म के कारण कभी सूखाग्रस्त क्षेत्र आज हरा-भरा हो गया है । प्रकृति से ये मित्रता महत्त्वपूर्ण है । ‘राष्ट्रमंडल’ ५६ देशों तथा ढाई अरब लोगों का परिवार है । दाजी शांति, सद्भाव तथा आपसी सम्मान की हमारी साझा भावना का प्रतीक है । उनका ज्ञान तथा उनकी करुणा, साथ ही सभी के आध्यात्मिक कल्याण के लिए उनके प्रयास सराहनीय हैं ।
सभी नागरिक पुरस्कार वस्तुनिष्ठ मानदंडों पर आधारित होते हैं ! – जगदीप धनखड, उपाध्यक्ष
एक समय था जब किसी व्यक्ति को पुरस्कार देने के मानदंड अतार्किक थे । समय में परिवर्तन हुआ है । आज सभी नागरिक पुरस्कार वस्तुनिष्ठ मानदंडों पर आधारित हैं । दाजी को इस कारण ’पद्म भूषण’ से भी सम्मानित किया गया; परंतु इस पुरुस्कार से भी अधिक लाखों लोग उन्हें ‘दाजी’ कहकर बुलाते हैं, यही सबसे बडा पुरुस्कार है !
यह पुरस्कार मेरी संस्था का है ! – कमलेशजी पटेल (दाजी)
इस समय दाजी ने कहा कि आज मैं मन तथा बुद्धि से आभार व्यक्त करता हूं । यह पुरस्कार मेरी संस्था का है, मेरा नहीं । अब हमारे साथ ३०० आध्यात्मिक संगठनों की शक्ति है । हम सभी प्रेम, आदर, विश्वास तथा सम्मान के साथ एकत्र आए हैं ।’
Vande Mataram : ‘वन्दे मातरम्’ का अपमान करने पर ३ वर्ष तक का कारावास होगा !
बहू का लगातार यौन शोषण करनेवाले ससुर जाकिर के गुप्तांग पर बहू ने धारदार हथियार से किया आक्रमण
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I