
बिश्केक (किर्गिस्तान) – यहां आयोजित एक कार्यक्रम में वक्तव्य देते हुए भारत के उपराष्ट्रीय सुरक्षा परामर्शदाता विक्रम मिसरी ने कहा, ‘भारत का हित अफगानिस्तान से जुडा हुआ है । लश्कर-ए-तोइबा एवं जैश-ए-महंमद जैसी आतंकवादी संगठनों को आश्रय एवं प्रशिक्षण देने के लिए अफगानिस्तान का उपयोग न किया जाए ।’ भिन्न देशों की सुरक्षा परिषद के सचिव एवं राष्ट्रीय सुरक्षा परामर्शदाताओं की यहां आयोजित छठी प्रादेशिक बैठक को मिसरी संबोधित कर रहे थे । भारत के साथ रूस, चीन, इरान, किरगिजस्तान, कजाकिस्तान एवं उजबेकिस्तान देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा परामर्शदाता भी इस बैठक में उपस्थित थे ।
विक्रम मिस्री ने कहा- भारत के हित अफगानिस्तान से जुड़े हुए हैं, अफगानिस्तान का इस्तेमाल आतंकवादी संगठनों को पनाह और ट्रेनिंग देने के लिए नहीं होना चाहिए #Afghanistan #VikramMisrihttps://t.co/TLm4ePSa2a
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) February 17, 2024
मिसरी ने आगे कहा,
१. अफगानिस्तान की अस्थिरता पूरे क्षेत्र के लिए संकटकारी है । वहां की शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता को भारत सदैव समर्थन देते आया है । पडोसी होने से भारत एवं अफगानिस्तान के आर्थिक एवं सुरक्षा हितसंबंध एकदूसरे से जुडे हुए हैं ।
२. अफगानिस्तान में सर्वसमावेशी सरकार की स्थापना, साथ ही महिला, बच्चे एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने में भारत का सदैव समर्थन है ।
३. भारत ने अब तक अफगानिस्तान में २.४९ लाख करोड रुपए का निवेश किया है । यहां ३४ प्रांतों में चालू ५०० प्रकल्पों में भारत सहभागी है । ये प्रकल्प पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेती एवं निर्माणकार्यों से संबंधित हैं ।
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित