स्वभावदोष एवं अहं निर्मूलन का महत्त्व !

ईश्वर में स्वभावदोष एवं अहं नहीं होते । उनसे एकरूप होना है, तो हममें भी उनका अभाव होना आवश्यक है ।
अध्यात्म का परिचय कराने वाला ‘सनातन प्रभात’ !
‘सनातन प्रभात’ में दिया ३० प्रतिशत लेखन साधना संबंधी होता है । इससे पाठकों का अध्यात्म से परिचय होता है और कुछ लोग साधना आरंभ कर जीवन का कल्याण करते हैं ।
इसके विपरीत, अधिकांश नियतकालिकों में १ प्रतिशत लेखन भी साधना संबंधी नहीं होता । इस कारण पाठकों को वास्तविक अर्थों में उसका लाभ नहीं होता ।’
क्षात्रतेज की तुलना में साधना का ब्राह्मतेज महत्त्वपूर्ण !
‘किसी सात्त्विक राजा का चरित्र पढकर कुछ समय के लिए उत्साह प्रतीत होता है; परंतु ऋषि-मुनियों का चरित्र और उनकी सीख पढकर अधिक समय तक उत्साह प्रतीत होता है और साधना के लिए दिशा प्राप्त होती है ।’
अध्यात्म सम्बन्धी शोधकार्य का महत्त्व !
‘विज्ञान को अधिकांशतः कुछ भी ज्ञात नहीं रहता, इसलिए किसी सिद्धांत को सिद्ध करने के लिए निरंतर शोध करना पडता है । इसके विपरीत अध्यात्म में सब कुछ ज्ञात होने के कारण वैसा नहीं करना पडता । विज्ञानयुग की वर्तमान पीढी को अध्यात्म पर विश्वास हो तथा वह अध्यात्म की ओर प्रवृत्त हो, इस हेतु अध्यात्म संबंधी शोधकार्य करना पडता है ।’
– सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
मुंबापुरी में सहस्रों के समष्टि संकल्प से राष्ट्ररक्षा हेतु प्राप्त हुआ आध्यात्मिक बल !
Bangladesh Hindus : पिछले ४ महीनों में १०० हत्याएं, २८ बलात्कार एवं ९५ मंदिरों में तोडफोड
संपादकीय : राष्ट्र के लिए त्याग करें !
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में रामराज्य की स्थापना हेतु की गई सामूहिक प्रार्थना !
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के विद्यालय में ‘लव जिहाद’ विषय पर व्याख्यान