अयोध्या – दीर्घ प्रतीक्षा के उपरांत यहां भव्य एवं दिव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है तथा गर्भगृह में श्रीरामलला विराजमान हुए हैं । मुसलमान श्रद्धालु भी श्रीरामलला के दर्शन के लिए वहां पहुंचे हैं । लक्ष्मणपुरी से मुसलमान श्रद्धालुओं के एक समूह ने पिछले दिनों अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन किए । भक्तों ने भगवान से आशीर्वाद मांगा है कि लखनऊ शहर को ‘लक्ष्मणपुरी’ के नाम से जाना जाए एवं मंदिर में लक्ष्मण की मूर्ति भी स्थापित की जाए ।
(सौजन्य : News18 UP Uttarakhand)
१. श्रीरामलला का आशीर्वाद लेने के लिए सैकडों मुसलमान श्रद्धालु २५ जनवरी को लक्ष्मणपुरी से यात्रा शुरु करके ३० जनवरी को अयोध्या पहुंचे । मुसलमान श्रद्धालु प्रतिदिन २५ किलोमीटर की यात्रा करते थे ।
२. मुसलमान समुदाय के ये लोग भगवान श्रीराम को अपना पूर्वज मानते हैं । उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन न्याय एवं तपस्या पर आधारित था । श्रीराम हिन्दू-मुसलमान सभी के हैं । श्रीराम पहले भी थे एवं आज भी हैं ।

‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया