त्रिपुरा के ´शांतिकाली आश्रम´ के प.पू. स्वामी चितरंजन महाराज को पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा!
नई देहली – गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इस वर्ष कुल १३२ व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से विभूषित किया गया है, जिनमें से ५ लोगों को पद्म विभूषण, १७ लोगों को पद्म भूषण एवं ११० लोगों को पद्मश्री घोषित किया गया है । इनमें महाराष्ट्र के १२ तथा गोवा के १ महानुभाव हैं ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेता चिरंजीवी समेत ५ लोगों को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया जाएगा ।
Padma Awards Announced : 5 Padma Vibhushan, 17 Padma Bhushan, and 110 honoured with Padma Shri
P.P. Swami Chittaranjan Maharaj of Shantikali Ashram in Tripura to receive Padma Shri#PadmaAwards2024 pic.twitter.com/rVSI29aXfm
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 26, 2024
पुरस्कार प्राप्त करने वाले कुछ मान्यवरों के नाम !
१. अध्यात्म के क्षेत्र में कार्यरत, त्रिपुरा के ´शांतिकाली आश्रम´ के प.पू. स्वामी चितरंजन महाराजजी जो को पद्मश्री !
२. देश की प्रथम महिला महावत असम की पार्वती बरुआ को पद्मश्री !
३. अरुणाचल प्रदेश राज्य के आयुर्वेदिक चिकित्सा विशेषज्ञ यानुंग जमोह लोगो, को पद्मश्री मिला ! उन्होंने अब तक १० सहस्र से अधिक रुग्णों की चिकित्सा की है, साथ ही १ लाख रुग्णों को आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग करना सिखाया गया है ।
४. कई दशकों से गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे छत्तीसगढ के नारायणपुर के हेमचंद मांझी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है!
५. झारखंड की चामी मुर्मू को भी पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गयी । उन्होंने गत २८ वर्षों में २८ सहस्र महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान कराया है ।
६. बंगाल राज्य के पुरुलिया सिंदरी ग्राम के आदिवासी पर्यावरणविद्, दुखु माझी को पद्म श्री पुरस्कार! उन्होंने वनीकरण के लिए असाधारण प्रयास किए हैं तथा साइकिल पर यात्रा करते हुए ५,००० से अधिक बरगद, आम तथा जामुन के वृक्ष लगाए हैं ।
७. हरियाणा के सिरसा के दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा । उन्होंने अनाथों, महिलाओं तथा विकलांगों के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।
८. अंडमान तथा निकोबार के जैविक किसान के. चेल्लम्मल को पद्मश्री पुरस्कार की भी घोषणा!
९. कृषि के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए केरल के कासरगोड के चावल उत्पादक सत्यनारायण बेलेरी को पद्मश्री देने की घोषणा की गई !
१०. अंतर्राष्ट्रीय मल्लखंब प्रशिक्षक उदय विश्वनाथ देशपांडे को मल्लखंब को पुन: लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पद्मश्री की घोषणा की गई !
११. उमा महेश्वरी जिन्हे ‘स्वर महेश्वरी’ के नाम से जाना जाता है। उन्हें पद्मश्री घोषित किया गया है । वे प्रथम महिला हरिकथा प्रतिपादक हैं तथा संस्कृत भाषा पर उनका प्रभुत्व है ।
महाराष्ट्र के १२ व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि गोवा के एक व्यक्ति को पद्मश्री मिलेगा !महाराष्ट्र के १२ गणमान्य व्यक्तियों में से ६ लोगों में पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाईक, वरिष्ठ निदेशक दत्तात्रेय अंबादास मयालू उपाख्य राजदत्त, वरिष्ठ संगीतकार प्यारेलाल शर्मा, लेखक होरमुसजी एन. कामा, कुंदन व्यास, अश्विन बालचंद मेहता के नामों की घोषणा की गई है । कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गोवा के संजय अनंत पाटिल को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है । |

UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकनेवालों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कीजिए ।
Malda Adinath Mandir : मालदा (बंगाल) का आदिनाथ मंदिर वापस पाने का हिन्दू संगठनों का प्रयास
Budaun Love Jihad : अपहरण, दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के प्रयास प्रकरण में शाकिर हुसैन को १० वर्ष की सश्रम कैद
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त