हिन्दू मैतेई समाज को इस सूची में समाहित करने से कुकी समाज द्वारा हो रहा विरोध !

इंफाल (मणिपुर) – मणिपुर के हिन्दू मैतेई समाज को अनुसूचित जाति-जनजाति में समाहित करने के न्यायालय के निर्णय का वहां के ईसाई कुकी समाज द्वारा विरोध किया जा रहा है । इस कारण राज्य में पिछले अनेक माह से हिंसा चालू है । इसमें अब तक १८० से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है । अब राज्य की भाजपा सरकार कुकी समाज को ही अनुसूचित जाति-जनजाति सूची से हटाने का विचार कर रही है । केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को कुकी समाज को अनुसूचित जाति-जनजाति की सूची से हटाने का विचार करने को कहने के उपरांत राज्य सरकार ने इस संदर्भ में समिति का गठन किया है । इस विषय में राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि, राज्य की अनुसूचित जाति-जनजाति की सूची से कुकी समाज को हटाने के प्रस्ताव पर यह समिति निर्णय देगी ।
A committee is set up to remove the Christian #Kuki community from the #ScheduledTribe (ST) list, in #Manipur
👉 Kuki community had staunchly objected the inclusion of Hindu #Meitei community in the ST list.#Kukis @meiteiheritage pic.twitter.com/GxihNXdIwE
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 14, 2024
१. कहा जाता है कि, मूलतः संविधान के अनुसार हिन्दुओं को जाति के आधार पर आरक्षण दिया जाता है । ऐसा होते हुए भी ईसाई कुकियों को आरक्षण कैसे दिया गया, इसकी जांच इस समिति द्वारा की जाएगी ।
२. यदि इस समिति द्वारा कुकी समाज को अनुसूचित जनजाति की सूची से हटाने की अनुशंसा की, तो केंद्र सरकार को इस पर विचार करना पडेगा । केंद्र सरकार द्वारा इसको सम्मति देने के उपरांत ही कुकी समाज को इस सूची से हटाया जाएगा । यदि समिति कुकी समाज को सूची में रखने को कहती है, तो केंद्र सरकार उस पर भी निर्णय देगी ।
३. मणिपुर की जनसंख्या में ५३ प्रतिशत हिन्दू मैतेई समाज एवं ४० प्रतिशत नागा एवं कुकी समाज है ।
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi