|

मुंबई (महाराष्ट्र) – ‘ओटीटी’ (ओव्हर द टॉप, अर्थात ‘ऐप’ के माध्यमों से चलचित्र, धारावाहिक जैसे कार्यक्रम देखना) ‘नेटफ्लिक्स’ पर प्रसारित ‘अन्नपूर्णी’ चलचित्र में दिखाया है कि हिन्दू ब्राह्मण युवति को बिर्यानी बनाने के लिए नमाजपठन करना पडता है । ऐसा भी दिखाया है कि चलचित्र का नायक युवति को कह रहा है कि, ‘श्रीराम वनवास में मांसाहार करते थे ।’ इस घटना को लेकर ‘नेटफ्लिक्स’ और ‘झी स्टुडिओज’ के विरुद्ध ‘हिन्दू आईटी सेल’ नामक संस्था के संस्थापक रमेश सोलंकी ने मुंबई पुलिस के पास परिवाद प्रविष्ट किया है ।
पूरा विश्व श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्सुक हैं. यह सिर्फ इस सदी का नहीं परन्तु इस युग का सबसे बड़ा समारोह हैं. ठीक उसी के पहले हमारे आराध्य भगवान श्री राम के विरोध अभद्र टिप्पणी करना, लव जिहाद दिखाना, पुजारी के बेटी से नमाज़ पढ़वाना यह जानबुज़कर हिन्दू भावना आहात… pic.twitter.com/JYNTqkJBEA
— Ramesh Solanki🇮🇳 (@Rajput_Ramesh) January 6, 2024
१. रमेश सोलंकी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि पूरे संसार में जब श्रीराम मंदिर में श्री रामलला की प्रतिष्ठापना होने का आनंद मनाया जा रहा है, तब ‘अन्नपूर्णी’ नामक हिन्दूविरोधी चलचित्र नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित हुआ है । ‘झी स्टुडिओज’ और ‘ट्रायटेंट आर्टस’ इसके निर्माता हैं । इसमें अभिनेता (फरहान) अभिनेत्री को मांस खाने के लिए प्रेरित करते हुए तथा ‘भगवान श्रीराम वनवास काल में मांस खाते थे’, ऐसा बताते हुए दिख रहा है । साथही यह चलचित्र ‘लव जिहाद’ को प्रोत्साहन दे रहा है । यह चलचित्र श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के समय इसीलिए प्रदर्शित किया गया है, जिससे कि हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हों ।
(सौजन्य : Filmy Bukhar)
२. सोलंकी ने परिवाद में इन लोगों के नाम प्रविष्ट किए हैं – अभिनेता नीलेश कृष्णा, जय, जतिन सेठी, आर्. रवींद्रन्, पुनित गोएंका, शरीक पटेल और अभिनेत्री मोनिका शेरगल एवं नयनतारा ।
३. इस चलचित्र में हिन्दू पुजारी की बेटी का प्रियतम मुसलमान युवक दिखाया है । इस चलचित्र में दिखाया है कि एक ब्राह्मण युवति ‘शेफ इंडिया’ के कार्यक्रम में सहभागी है । उसे नमाजपठन कर बिर्यानी बनाते हुए दिखाया है । इस विषय में वह कहती है कि नमाजपठन कर बिर्यानी बनाने से उसका स्वाद बढता है ।
I have filed complain against #AntiHinduZee and #AntiHinduNetflix
At a time when the whole world is rejoicing in anticipation of the Pran Pratishtha of Bhagwan Shri Ram Mandir, this anti-Hindu film Annapoorani has been released on Netflix, produced by Zee Studios, Naad Sstudios… pic.twitter.com/zM0drX4LMR
— Ramesh Solanki🇮🇳 (@Rajput_Ramesh) January 6, 2024
शाहरुख खान की इस हीरोइन की फिल्म के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
👉https://t.co/EVIrXyCf4b #Annapoorani #Nayanthara #TV9Card pic.twitter.com/sEE98u8WV7
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) January 7, 2024
| उक्त चित्र एवं वीडियो प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं है । केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है । – संपादक |
संपादकीय भूमिका
|
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !