
गुवाहाटी (असम) – म्यानमार में चल रहे गृहयुद्ध के कारण वहां की स्थिति बिगड गई है । अभी तक सीमा पर रहने वाले म्यानमार के नागरिक भारत में भागकर आते थे । अब म्यानमार के लगभग १५१ सैनिक भारत में भागकर आए हैं जिन्हें भारतीय सेना के ‘असम राइफल्स’ ने बंदी बनाया है । म्यानमार की ‘आराकान आर्मी’ सशस्त्र गुट ने सेना की छावनी पर आक्रमण कर उसपर अधिकार कर लिया । इस कारण वहां के लगभग १५१ सैनिक भागकर मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में आ गए । उसमें से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल थे । असम राइफल्स ने उनका प्राथमिक उपचार किया । इन सैनिकों को पुनः म्यानमार भेजा जाएगा ।
भारत के विदेश मंत्रालय तथा म्यानमार की सेना के मध्य इस संबंध में चर्चा चल रही है, ऐसा असम राइफल्स के अधिकारियों ने बताया । नवंबर में भी सशस्त्र गुटों ने म्यानमार-भारत सीमा की सैनिक छावनियों को अधिकार में लिया था । तब भी म्यानमार के १०४ सैनिक मिजोरम भागकर आए थे ।
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया