|

नई देहली – प्रधानमंत्री मोदी राजनीतिक दबाव डालकर इजरायल-हमास युद्ध को रुकवाएं, यह भावुक अपील देहली के जामा मस्जिद के शाही सय्यद अहमद बुखारी ने की है । इसके साथ ही उन्होंने इस युद्ध के विषय में इस्लामी देशों द्वारा दायित्व का निर्वाह न होने पर, उनकी आलोचना भी की है । भारत ने इसके पहले संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में इसराइल-हमास युद्ध रोकने तथा सभी बंधकों को बिना शर्त छोड़ने से संबंधित प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था ।
शाही इमाम बुखारी ने आगे कहा कि फिलिस्तीन का विषय अब एक भयानक पड़ाव पर पहुंच गया है । संयुक्त राष्ट्र संघ, अरब लीग तथा खाड़ी सहयोग परिषद के प्रस्तावों के अनुरूप इसका समाधान निकालना चाहिए । अंतिम आशा की किरण भारत के प्रधानमंत्री मोदी ही हैं । वे इजरायल के प्रधानमंत्री से अपने व्यक्तिगत संबंधों के बल पर युद्ध रोकने तथा फिलिस्तीन की समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए राजनीतिक दबाव बढ़ाएं ।’
सम्पादकीय भूमिका
|
Malda Adinath Mandir : मालदा (बंगाल) का आदिनाथ मंदिर वापस पाने का हिन्दू संगठनों का प्रयास
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court