झारखंड कांग्रेस के सांसद धीरज साहू का स्पष्टीकरण

रांची (झारखंड) – झारखंड कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के १० स्थानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी कर ३५४ करोड रुपए नियंत्रण में लिए हैं । इस प्रकरण में १० दिन उपरांत सांसद धीरज साहू ने प्रसारमाध्यमों के सामने स्पष्टीकरण दिया है । उन्होंने कहा, ‘यह सब धन मेरा अथवा कांग्रेस पार्टी का नहीं, परंतु मेरे परिजन एवं कंपनी का है । वे प्रत्येक बात का विवरण (हिसाब) देंगे ।’
#WATCH | Delhi | First reaction of Congress MP Dhiraj Prasad Sahu on I-T raids and recovery of hundreds of crores of rupees in cash from premises linked to him.
He says, “…What is happening today makes me sad. I can admit that the money that has been recovered belongs to my… pic.twitter.com/TgpMXhCC2B
— ANI (@ANI) December 15, 2023
साहू ने आगे कहा कि इसमें छुपाने जैसा कुछ भी नहीं है । मैं आत्मविश्वास से कहता हूं कि मैं सभी बातों का विवरण (हिसाब) दूंगा । कुछ दिन रुक जाओ । मैं सब कुछ जनता के सामने रखूंगा । तदनंतर सभी को पता चलेगा कि यह काला धन है अथवा नहीं ? हमारा प्रत्येक व्यवसाय मेरे परिवार के नाम पर है, हम ६ भाई एवं उनकी संतानें । प्रत्येक व्यक्ति व्यवसाय से जुडा हुआ है । यह १०० वर्ष पुराना व्यवसाय है । मदिरा का पूरा विक्रय रोकड (कैश) से किया जाता है । ये धन बिक्री से प्राप्त है । यह पूर्णतः हमारी कंपनी का धन था । आयकर विभाग ने अभी तक यह नहीं कहा है कि यह पैसा अवैध है । इस संदर्भ में जब मुझे जांच के लिए बुलाया जाएगा, तब मैं पूरा विवरण (हिसाब) दूंगा ।
संपादकीय भूमिकासरकारी नियम के अनुसार घर में बडी मात्रा में राशि नहीं रख सकते, ऐसे में ३५४ करोड रुपए की राशि घर में रखना, यही बहुत बडा अपराध है । यदि यह काला धन नहीं है, तो बैंक में क्यों नहीं रखा ? यह प्राथमिक प्रश्न उठता है ! इसलिए साहू इस प्रकार का स्पष्टीकरण देकर जनता एवं आयकर विभाग को मूर्ख बना रहे हैं ! |
Delhi Congress Protest : प्रधानमंत्री मोदी के आवास के सामने कांग्रेस का आंदोलन ।
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !