
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – रामलला प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव २२ जनवरी २०२४ के दिन होने वाला है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभ हाथों मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा होने वाली है । इस मंगल समारोह में उपस्थित होने के लिए ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास’ की ओर से देशभर के ४ सहस्र से अधिक संत-महंतों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं ।
१. इस निमंत्रण पत्र का छायाचित्र सामने आया है । इसके अनुसार कार्यक्रम का प्रारंभ अभिषेक और आरती से होगा । २२ जनवरी, २०२४ के दिन अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर १२:२० पर यह महोत्सव होगा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा अन्य विशिष्ट अतिथि इस महोत्सव में उपस्थित रहने वाले हैं ।
२. पत्र में आगे कहा है कि, आपको ज्ञात है कि प्रदीर्घ संघर्ष के उपरांत श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कार्य चालू है । इस मंगल अवसर पर आप अयोध्या में उपस्थित रहकर पवित्र घटना के साक्षीदार बनें तथा इस महान ऐतिहासिक दिन की शोभा बढाएं, ऐसी हमारी प्रबल इच्छा है । २१ जनवरी के पूर्व ही अयोध्या आने का नियोजन करें, ऐसी विनती है । आप जितनी शीघ्र अयोध्या आएंगे, उतनी ही आपको अधिक सुविधा मिलेगी । देर से पहुंचने पर समस्याओं का सामना करना पड सकता है । २३ जनवरी, २०२४ के उपरांत ही वापस जाने का नियोजन करें ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !