कनवीन जमीयत उलेमा का विरोध
(‘फैशन शो’ में ‘कैटवॉक’ का अर्थ भिन्न-भिन्न पोशाकें पहनकर मंच पर घूमना एवं दर्शकों को दिखाना !)

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) – यहां ‘श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज’ में एक फैशन शो में मुस्लिम छात्राओं ने भाग लिया । इस अवसर पर अभिनेत्री मंदाकिनी भी उपस्थित थीं । इस कार्यक्रम में कुछ युवा मुस्लिम महिलाओं ने बुर्का पहनकर फैशन शो में भाग लिया । इससे विवाद खडा हो गया है ।
घटना को लेकर कनवीन जमीयत उलेमा मौलाना मुकर्रम कासमी ने कहा कि कॉलेज स्टूडेंट्स का बुर्का पहनकर फैशन शो में कैटवॉक करना अनुचित है; क्योंकि महिलाओं के लिए पर्दा गर्व की बात है। बुर्का फैशन शो के लिए नहीं है । कॉलेज की छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने इस तरह की कृति कर मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है । इसलिए ऐसी चीजों से बचना चाहिए । यदि दोबारा ऐसा हुआ तो हम उनके विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।
संपादकीय भूमिकातथाकथित पुरो(अधो)गामी इस विरोध पर अपना मुंह क्यों नहीं खोलते ? |
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दुओ को विभाजित करने के लिए दूसरा रास्ता चुनना होगा ।” – Maulana Sajjad Nomani
RSS Office Attack : रांची (झारखंड) स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर हुए आक्रमण के पीछे इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का हाथ होने की आशंका !
देवस्थान इनाम भूमियों के संदर्भ में प्रारूप तैयार करने के लिए गठित समिति में देवस्थानों के प्रतिनिधियों का अंतर्भाव !
भित्तिपत्रक लगाने वाली महिला अधिकारी का स्थानांतरण ! – नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त
Lipstick Free Campus : केरल में ‘लिपस्टिक-मुक्त विद्यालय परिसर’ अभियान का प्रारंभ
मोरगांव (जि. पुणे) के श्री मयुरेश्वर मंदिर में २ प्राचीन ऐतिहासिक ताम्रपट मिले ।