हलाल प्रमाणित वस्तुएं जप्त !

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – यहां के गोमती नगर में मॅकडोनाल्ड की दुकान पर अन्न सुरक्षा और औषध प्रशासन की टुकड़ी ने छापा डाला, तो वहां उन्हें हलाल प्रमाणित वस्तुएं मिलीं । राज्य में सरकार ने हलाल प्रमाणित वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई आरंभ की है । इसी संदर्भ में यह छापेमारी की गई । यहां से कुछ वस्तुएं जप्त तक की गई हैं । इस विषय में जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त ने बताया कि मॅकडोनाल्ड के सभी दुकानों पर निरीक्षण दल भेज कर जांच की जा रही है । यहां यह देखा जाएगा कि हलाल प्रमाणित वस्तुएं बेची जा रही हैं अथवा नहीं । गोमतीनगर, अलीगंज, विकासनगर, महानगर, आलमबाग, ठाकुरगंज, चौक और रायबरेली रोड में भी जांच दल भेजे गए हैं ।
अन्न सुरक्षा और औषध प्रशासन की ओर से संपर्क के लिए शीघ्र ही एक दूरभाष संख्या जारी की जाएगी । इस संपर्क सूत्र पर नागरिक हलाल प्रमाणित वस्तुओं के विषय में जांच-दल को जानकारी दे सकेंगे । इसके पश्चात संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा सकेगी ।
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court
Dharmendra Pradhan Resigned : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंततः दिया त्यागपत्र !
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।