मुंबई महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सुधाकर शिंदे की जानकारी

मुंबई – बढते प्रदूषण की पृष्ठभूमि पर देहली के अनुसार मुंबई में भी कृत्रिम बरसात का प्रयोग किया जाएगा । इस संबंध में अगले सप्ताह में निविदा निकाली जाएगी, ऐसी जानकारी महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सुधाकर शिंदे ने दी । ‘आगामी १५ से २० दिनों में प्रक्रिया पूर्ण होकर १५ दिसंबर के उपरांत कृत्रिम बरसात का प्रयोग किया जाएगा । दुबई में बार-बार कृत्रिम बरसात का प्रयोग किया जाता है । हमारे वैज्ञानिक वहां के वैज्ञानिकों के संपर्क में हैं’, ऐसा भी शिंदे ने इस समय बताया ।
एक बार कृत्रिम बरसात होने पर १५ दिन प्रदूषण से छुटकारा मिल सकता है । प्रदूषण दूर करने के लिए बरसात करवाने का एक समय का खर्च ४० से ५० लाख रुपया है, साथ ही इस प्रक्रिया में बरसात होने की संभावना ५०% ही है । वातावरण, समय, प्रयोग के स्थान का वातावरण और बादलों की स्थिति इस पर ही कृत्रिम बरसात का प्रयोग निर्भर है, ऐसा बताया जाता है ।
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !