इस कानून के अनुसार जंक फूड पर १० से २० प्रतिशत तक टैक्स लगेगा !
(’जंक फ़ूड’ में बर्गर, पिज़्ज़ा, वेफर्स आदि सम्मिलित हैं ।)

बोगोटा (कोलंबिया) – दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया ने हाल ही में ’जंक फूड’ को लेकर एक कानून बनाया है । ऐसा कानून पारित करने वाला कोलंबिया विश्व का पहला देश है । यह कानून जंक फूड से नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल परिणाम के कारण बनाया गया है । इसमें जंक फूड पर कर लगाया जाएगा । अभी १० प्रतिशत तथा बाद में २० प्रतिशत कर लगेगा.
जंक फूड में नमक तथा संतृप्त वसा (सैचुरेटेड फैट) की मात्रा अधिक होती है । इसमें सॉस, जेली, जैम, प्यूरी आदि सम्मिलित हैं । ऐसे उत्पादों के पैकेटों पर स्वास्थ्य चेतावनी भी प्रकाशित की जाएगी । कोलंबिया में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन १२ ग्राम नमक की खपत होती है, जो सबसे अधिक है । इससे उच्च रक्तचाप, मोटापा आदि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं ।

संपादकीय भूमिका’जंक फूड’ स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, यह विश्वप्रसिद्ध होते हुए भी इसे गंभीरता से नहीं लिया जाता, यह लज्जाजनक है ! |
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
Dharmendra Pradhan Resigned : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंततः दिया त्यागपत्र !
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।