|

नई देहली – यहां दुर्घटना में घायल हुए एक युवक की सहायता के लिए कोई भी न आने से उसकी मृत्यु हो गई । युवक सहायता के लिए पुकार रहा था, तब भी लोग उसका वीडियो बना रहे थे। इस युवक का भ्रमणभाष एवं लैपटॉप चोर चुरा ले गए । उस युवक का नाम पीयूष पाल (आयु ३० वर्ष) है । इस घटना को लेकर संताप व्यक्त हो रहा है ।
पीयूष सदैव की भांति रात्रि ९.४५ को आउटर रिंग रोड से मोटरसाइकिल से जा रहा था । अकस्मात उसके दोपहिया वाहन की दुर्घटना हो गई । वह सडक पर सहायता के लिए पुकार रहा था । उस समय चोरों ने उसका भ्रमणभाष चुरा लिया । उस समय इस भ्रमणभाष पर उसके अभिभावकों का फोन आया था, जो चोरों ने काट दिया । तत्पश्चात फोन बंद कर दिया । दुर्घटना पीयूष के घर के समीप ही हुई थी । इस कारण उसका फोन लेकर परिजनों को इस विषय में जानकारी मिल सकती थी एवं उसके प्राण बच सकते थे । पंकज जैन नामक एक युवक ने पीयूष को चिकित्सालय में भर्ती किया; परंतु तबतक पीयूष की मृत्यु हो चुकी थी ।
संपादकीय
|
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस
Dr. Anand Ranganathan : ‘अनशन का अर्थ है अराजकता’, यह डॉ. अम्बेडकर का वक्तव्य, सोनम वांगचूक को करारा तमाचा ।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !
हमने सरकार के समक्ष रखीं ३ मांगें !