
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – यहां श्रीरामजन्मभूमि पर निर्माण किए जा रहे भव्य श्रीराममंदिर का उद्घाटन २२ जनवरी २०२४ को होगा; परंतु उससे पूर्व मंदिर के गर्भगृह में १५ दिसंबर तक ३ फुट ऊंचाई का सुवर्ण सिंहासन स्थापित होगा । उस पर ५१ इंच ऊंचाई की श्रीरामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी । यह मूर्ति कमल पर बिराजमान होगी ।
१. वास्तुविशारद सी.बी. सोमपुरा की रचना के आधार पर राजस्थान के कारीगर सिंहासन का निर्माण कर रहे हैं । इस पर सोने का गिलट चढाया होगा । संपूर्ण गर्भगृह अत्यंत उच्च गुणवत्ता के श्वेत मकराना मार्बल से बनाया जा रहा है ।
२. श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि, ४४० वर्गफुट का गर्भगृह बनाया गया है । गर्भगृह में १६ फुट से अधिक ऊंचाई के १५ सहस्र वर्गफुट नक्काशीवाले मार्बल लगाए गए हैं । परिक्रमा पथ का निर्माण कार्यर पूर्ण हो चुका है । साथ ही मंदिर की तलमंजिल १५ दिसंबर तक पूर्ण होगी । पहली मंजिल का काम ८० प्रतिशत पूर्ण हो चुका है ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।