इस्राईल गाजा पट्टी में सेना घुसाने की तैयारी में !

तेल अवीव (इस्राईल) – हमास ने इस्राईल को धमकी देते हुए कहा है कि इस्राईल गाजा में घुसने का प्रयास न करे । हम इस्राईल की सेना से डरते नहीं है । गाजा कोई बगीचा नहीं है, यहां घुसना महंगा पडेगा । इस्रालय द्वारा गाजा पट्टी में सेना घुसाने की घोषणा करने के उपरांत यह धमकी दी गई है । इस्राईल एवं हमास के मध्य के युद्ध में अभीतक ४ सहस्र लोगों की मृत्यु हुई है । इस्राईल की ओर से चल रहे भीषण आक्रमण में गाजापट्टी में बडे स्तर पर विनाश हो रहा है ।
(सौजन्य : Zee News)
हमने इस्राईल की ‘सुपर पॉवर’ (महान शक्ति) की प्रतिमा नष्ट की !
हमास ने कहा है कि हमने इस्राईल में १ सहस्र २०० योद्धा भेजे थे । हमारा संगठन बलशाली है । हम इस्राईल के सैनिकों से नहीं डरते । गाजा में इस्राईल के सैनिकों का सामना करने के लिए हम तैयार हैं । इस्राईल की ओर से बमबारी जारी है, तब भी हम नहीं डरते । हम दृढनिश्चयी लोग हैं । यह हमारा दृढसंकल्प है । हमारे पास बहुत योद्धा हैं, साथ ही हमें अनेक लोगों का समर्थन प्राप्त है । हम किसी बात की चिंता नहीं करते । जॉर्डन एवं लेबनॉन के नागरिक हमारे साथ हैं । हमारे आक्रमण के कारण इस्राईल की प्रतिमा मलिन हुई है । हमने इस्राईल की सुरक्षा भेदने में सफलता प्राप्त की है । हमने इस्राईल की ‘सुपर पॉवर’ (महान शक्ति) की प्रतिमा नष्ट की है । हमने इस्राइल के गुप्तचर संगठन को असफल सिद्ध किया है ।
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”