|

सियालकोट (पाकिस्तान) – यहां पिछले ७२ वर्षों से बंद हिन्दू मंदिर खोला गया है । मंदिर का नाम ‘शिवाला तेजा सिंह’ है । यह मंदिर खोलने के पश्चात मंदिर की शिल्पकारी देखकर श्रद्धालु चकित रह गए । यह मंदिर देखकर ‘इतना पुराना है’, ऐसा बिल्कुल नहीं लगता । यह मंदिर आज भी अत्यंत सुंदर एवं सुदृढ स्थिति में है ।
विभाजन के पश्चात पाकिस्तान के हिन्दुओं की दुर्दशा हुई । विभाजन से पूर्व वहां जितने मंदिर थे, उनमें से आधे से अधिक ध्वस्त कर दिए गए हैं । कुछ आधे-अधूरे छोड दिए गए थे, तो कुछ मंदिर बंद कर दिए गए थे । सियालकोट का मंदिर, उस समय बंद किए गए मंदिरों में से एक है । तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने वर्ष २०१९ में यह मंदिर खोलने का आदेश दिया था । अब इस मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों की पुनः प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी एवं शीघ्र ही पूजा-अर्चना भी आरंभ की जानेवाली है । मंदिर खुलने के उपरांत उपस्थित भक्तों ने ‘हर हर महादेव’ का जयघोष किया ।
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Ambaji Temple Donation Theft : गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में भी नोटों की गिनती के समय २ महीने पहले चोरी होने का प्रकरण उजागर !