मालेगाव बमविस्फोट प्रकरण में भोपाल न्यायालय में हो रही है सुनवाई !
न्यायाधीश ने १० मिनटों के लिए रोक दी सुनवाई !

भोपाल – यहां की भाजपा विधायक साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकूर ३ अक्टूबर को हुई मालेगांव विस्फोट प्रकरण की सुनवाई के समय भावुक हुईं । सुनवाई के समय वे उनपर हुए अत्याचारों की जानकारी दे रही थी । उन्हें भावुक होते हुए देखकर न्यायाधीश लाहोटी ने १० मिनट सुनवाई रोक दी । साध्वी के स्थिर होनेपर उन्होंने सुनवाई पुन: आरंभ की ।
जिस साध्वी को चमड़े के बेल्ट से पीटा, पुरुष कैदियों के साथ रख पोर्न वीडियो देखने को किया मजबूर, वह कोर्ट में हुईं भावुक: जानिए मामला#SadhviPragya #ColonelPurohithttps://t.co/1X6P7HRpCM
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) October 4, 2023
न्यायालय में साध्वी से ६० प्रश्न पूछे गए । साध्वी प्रज्ञासिंह को जब बमविस्फोट में मृतकों तथा घायल लोगों को पहुंची क्षति के बारे में पूछा गया, तब वे भावुक हुईं । उन्हेंने कहा कि बंदी बनाए जानेपर मुझे सतत गालीगलौच की जाती थी । पुरुष बंदीवानों के साथ रखकर अश्लील वीडियो देखने के लिए मुझे विवश किया जाता था । मुझे पीटने के लिए ५-६ पुलिसकर्मी रखे जाते थे । उनके थक जानेपर अन्य पुलिसकर्मी आकर मेरी पीटाई करते थे ।
महाराष्ट्र के मालेगांव में २९ सितंबर २००८ को हुए बमविस्फोट में ९ लोगों की मृत्यु हुई थी । १०० से अधिक लोग घायल हुए थे । बमविस्फोट में साध्वी प्रज्ञासिंह और कर्नल प्रसाद पुरोहित के साथ अन्य कुछ हिंदुत्वनिष्ठों को आरोपी बताकर फंसाया गया था । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण द्वारा प्रस्तुत वर्ष २०१६ के आरोपपत्र में साध्वी पर कोई आरोप नहीं लगाए गए थे । इसलिए उन्हें प्रतिभूति (जमानत) मिल गई ।
संपादकीय भूमिकावर्तमान में हिन्दू साधु-संतों पर हुए आत्यंतिक अत्याचारों का धधकता उदाहरण है, साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकूर ! हिन्दूद्वेषी कांग्रेस ही इन अत्याचारों की सूत्रधार है, अतः हिन्दू उसे कभी भूल नहीं सकते तथा क्षमा भी नहीं कर सकते ! |
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।