भारत पर आरोप लगाने की बात को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रुडो को श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने लगा दी फटकार !

कोलंबो (श्रीलंका) – कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने खलिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत पर आरोप लगाया था । इसपर भारत का पक्ष लेते हुए श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा कि दूसरे विश्वयुद्ध में नाझियों के लिए लडनेवाले एक व्यक्ति को ट्रुडो ने उनकी सांसद में सम्मानित किया, इसका वीडियो मैंने देखा । इसलिए जस्टिन ट्रुडो ने भारत पर लगाए आरोपों को लेकर मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ । ट्रुडो सदैव ऐसे ही निराधार और सनसनीखेज आरोप करते रहते हैं । इस प्रकार के निराधार आरोप करने की कनाडा के प्रधानमंत्री की वृत्ति ही है । ऐसे आरोप उन्होंने श्रीलंका के संदर्भ में भी किए थे । श्रीलंका में जातिसंहार होने की बात उन्होंने कही थी, परंतु सभी जानते है कि इसमें कोई तथ्य नहीं था । ऐसे वक्तव्यों का हम निषेध करते हैं ।
#WATCH | New York: On India-Canada row, Sri Lanka’s Foreign Minister Ali Sabry says "Some of the terrorists have found safe haven in Canada. The Canadian PM has this way of just coming out with some outrageous allegations without any supporting proof. The same thing they did for… pic.twitter.com/J2KfzbAG99
— ANI (@ANI) September 25, 2023
विदेश मंत्री अली साबरी ने आगे कहा, मुझे लगता है कि कोई भी देश अन्य देशों की गतिविधियों में हस्तक्षेप न करें । कोई भी देश अन्य देशों को देश चलाने का परामर्श न दें । हमारे देश के प्रति हमें प्रेम है, इसलिए हम हमारे देश में हैं । ‘हमारा आचरण कैसा हो ?’, यह बात हमें कोई न सिखाएं ।
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
हमारी स्वतंत्र विदेशनीति नहीं है, परंतु संवाद के मार्ग खुले रखे जाएं ।- RSS Chief Mohan Bhagwat
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के दबाव में आकर ‘सनातन धर्म संकुल’ का निर्माण कार्य रुका !
India Nuclear Weapon : भारत के पास अनुमान से बहुत अधिक परमाणु हथियार हो सकते हैं – पाकिस्तान
भारत के शस्त्रों द्वारा यूरोप पर कभी भी आक्रमण नहीं हुआ; परंतु यूरोप ऐसे देशों को शस्त्र बेचता है, जिनके द्वारा भारत पर आक्रमण होते हैं ! : External Affairs Minister Jaishankar