श्रीलंका के विदेशमंत्री ने दी जानकारी !

कोलंबो (श्रीलंका) – मेरी जानकारी के अनुसार हमने चीनी जहाज को हमारे देश में आने की अनुमति नहीं दी । इस जहाज को लेकर भारतीय सुरक्षातंत्र ने चिंता व्यक्त की थी । जो सही भी थी और हमारे लिए महत्वपूर्ण भी थी । हमने हमेशा ही कहा है कि, हमें हमारा क्षेत्र सुरक्षित रखना है, ऐसी जानकारी श्रीलंका के विदेशमंत्री अली साबरी ने दी । चीन का जहाज जासूसी करने के उद्देश्य से श्रीलंका के बंदरगाह पर आने से भारत ने अनुमति दिए जाने का विरोध किया था । श्रीलंका द्वारा इस जहाज को उसके बंदरगाह पर रुकने की अनुमति दिए जाने के वृत्त भी प्रकाशित हुए थे; लेकिन अब आधिकारिक रूप से श्रीलंका ने चीनी जहाज को अनुमति न दिए जाने का निर्देश दिया है ।
श्रीलंका ने निभाई दोस्ती, चीनी नेवी के जहाज को रुकने की नहीं दी अनुमति, श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने कह https://t.co/UcYKQUK0GH
— Singrauli Mirror (@singraulimirror) September 26, 2023
चीन का ‘शिन यान ६’ जहाज अक्टूबर में श्रीलंका के बंदरगाह पर अगले तीन माह तक रुकने वाला था । पिछले वर्ष श्रीलंका ने चीन के जासूसी करने वाले जहाज को अपने बंदरगाह पर रुकने की अनुमति दी थी ।
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
हमारी स्वतंत्र विदेशनीति नहीं है, परंतु संवाद के मार्ग खुले रखे जाएं ।- RSS Chief Mohan Bhagwat
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के दबाव में आकर ‘सनातन धर्म संकुल’ का निर्माण कार्य रुका !
India Nuclear Weapon : भारत के पास अनुमान से बहुत अधिक परमाणु हथियार हो सकते हैं – पाकिस्तान