देवद (पनवेल) स्थित सनातन के आश्रम में सेवा का सुनहरा अवसर !

‘देवद (पनवेल) के सनातन के आश्रम में सात्त्विक उत्पादों के संदर्भ में बडे स्तर पर सेवाएं उपलब्ध हैं । साबुन, त्रिफला चूर्ण, दंतमंजन, उबटन, इत्र, कर्पूर, कुमकुम, अष्टगंध इत्यादि सात्त्विक उत्पाद बाहर से बनवाए जाते हैं तथा उसके उपरांत उनकी पैकिंग देवद आश्रम में की जाती है । ‘मिलनेवाली सामग्री का वजन करना, बक्से तथा बोरियां उठाना, बोरियों का वजन करना, सामग्री लाना-ले जाना’ इत्यादि सेवा करने की शारीरिक क्षमता रखनेवाले अथवा इससे संबंधित संगणकीय सेवा करनेवाले साधकों की आवश्यकता है । ‘सभी उत्पादों का अध्ययन करना, उत्पादों की गुणवत्ता जांचना, उत्पादन प्रक्रिया में आनेवाली समस्याओं का समाधान करना’ इत्यादि सेवाओं के लिए इस विषय के जानकार साधकों की आवश्यकता है ।
ये सेवाएं करने के इच्छुक साधक आवश्यकता के अनुसार देवद आश्रम आ सकते हैं । साधक पूर्णकालीन आश्रम में रहकर अथवा आश्रम में आ-जा कर भी ये सेवाएं कर सकते हैं ।
सेवा करने के इच्छुक साधक इस विषय में जिलासेवक को सूचित करें । जिलासेवक आगे दी गई सारणी के अनुसार जानकारी भरकर भेजें ।

नाम एवं संपर्क क्रमांक : श्रीमती भाग्यश्री सावंत (7058885610)
संगणकीय पता : [email protected]
डाक पता : श्रीमती भाग्यश्री सावंत, द्वारा ‘सनातन आश्रम’, २४/बी, रामनाथी, बांदिवडे, फोंडा, गोवा – ४०३४०१.’
– श्री. वीरेंद्र मराठे, प्रबंधकीय न्यासी, सनातन संस्था. (३०.८.२०२३)
साधना के विषय में महत्त्वपूर्ण सूत्र
– श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा नीलेश सिंगबाळ |
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !
संपादकीय : नागरिक शास्त्र केवल पुस्तक में ?
केरल में दीपप्रज्वलन का विवाद : राष्ट्रीय व्यक्तित्व की आत्मा संस्कृति है या धर्म ?
हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श जीवन-पद्धति का महत्त्व !