संयुक्त अरब अमीरात से मांंगा उत्तर !

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – संयुक्त अरब अमीरात के उपप्रधानमंत्री सैफ बिन जायद अल नाहयान ने १० सितंबर को एक वीडियो प्रसारित कर भारत-मध्य-पूर्व देश-यूरोप-अमेरिका के आंतरराष्ट्रीय आर्थिक महामार्ग का मानचित्र दिखाया था । उसमें पाकव्याप्त कश्मीर और अक्साई चीन भारत में दिखाए गए । जब आंतरराष्ट्रीय मंच पर कोई मानचित्र प्रदर्शित किया जाता है, तब वादग्रस्त भाग अलग दिखाया जाता है; परंतु इसमें ये दोनों भाग भारत में दिखाने पर पाक ने संयुक्त अरब अमीरात से इस संदर्भ में उत्तर मांगा है । विशेष बात यह है कि इस विषय में चीन ने कोई आक्षेप नहीं लिया । देहली में हुई ‘जी-२०’ परिषद में भी यही मानचित्र दिखाया गया था, तब भी चीन ने कोई आक्षेप नहीं लिया । संयुक्त अरब अमीरात ने पाक के आक्षेप की अनदेखी की । इससे पूर्व भी वर्ष २०१९ में भारत द्वारा कश्मीर को विशेषाधिकार देनेवाली कानूनी धारा ३७० हटाने पर संयुक्त अरब अमीरात ने भारत का अंतर्गत प्रकरण बताते हुए उस पर कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की थी ।
सौजन्य : न्यूज एक्स
संपादकीय भूमिकासंयुक्त अरब अमीरात से उत्तर मांगने की क्या पाक की पात्रता भी है ? जो सत्य है, उसे कोई मान्य कर रहा हो, तो उसमें गलत क्या है ? |
मुझे फांसी दी जा सकती है, यह ज्ञात होने पर भी मैं बांग्लादेश लौटूंगी ! — शेख हसीना
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
US Tariff Medicines : जेनेरिक दवाओं पर २०० प्रतिशत आयात शुल्क ! – ट्रंप की घोषणा
Nepal Map New Coin : नेपाल ने १ रुपये के नए सिक्के से लिम्पियाधुरा, लिपुलेख तथा कालापानी दर्शाने वाला नक्शा हटाया ।
(और इनकी सुनिए…) ‘भारत को बलपूर्वक लोगों को हमारे देश में भेजने नहीं देंगे !’ – Bangladesh Home Minister