
नई देहली – दक्षिण कोरिया के लिए अयोध्या ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है । दक्षिण कोरिया के भारत के राजदूत चांग जे-बोक ने अयोध्या के श्रीराममंदिर के उद्घाटन के संदर्भ में कहा कि ‘भारत सरकार निमंत्रण दे तो दक्षिण कोरिया समारोह में सम्मिलित होगा ।’ चांग जे-बोक ने आगे कहा, ‘‘कोरियन पौराणिक कथाओं के अनुसार अयोध्या की एक भारतीय राजकन्या हमारे राजकुमार से विवाह करने के लिए कोरिया गई थी । कोरिया में अयोध्या को ‘अयुधा’ कहते हैं । भारत एवं कोरिया के संबंध २ सहस्र वर्षों से भी पुराने हैं ।’’
राम विरोधी ये देखकर जल भुन जाएंगे, साउथ कोरिया दर्शन को उतावला! South Korea On Ram Mandir | Uddhav Thackray | Satyapal Malik #southkorea #rammandir #uddhavthackeray #satyapalmalik #pmmodi @PMOIndia @narendramodi @BJP4India
Watch Video : https://t.co/3kVsBQKK3O pic.twitter.com/MXaSqGqVqF
— VKNews (@OfficialVknews) September 14, 2023
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी वर्ष २०१८ में आई थीं अयोध्या !
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी किम जंग-सुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर वर्ष २०१८ में अयोध्या आई थीं । उस वर्ष ६ नवंबर को हुए दीपोत्सव कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं । उन्होंने अयोध्या में रानी सुररत्ना के नवीन स्मारक का भूमिपूजन किया था । ये वही रानी सुरीरत्ना हैं, जिनका कोरिया के राजा से विवाह हुआ था । राजा से विवाह होने के उपरांत वे रानी हू ह्वांग-ओके के नाम से जानी जाने लगीं ।
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।