(मौलवी अर्थात इस्लाम के धार्मिक नेता )

इस्लामाबाद – भारत के साथ-साथ पूरा विश्व भी ‘चंद्रयान ३’ की सफलता से प्रभावित है । भारत के अंतरिक्ष के इस कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है । साथ-साथ भारतीय वैज्ञानिकों की भी प्रशंसा की जा रही है । पाकिस्तानी मौलवी इब्तिसाम इलाई जहीर ने भी भारतीय वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत चंद्रमा पर पहुंचा है; किंतु पाकिस्तान के वैज्ञानिक अभीतक सुई भी नहीं बना सके हैं । अंतरिक्ष क्षेत्र की विफलता के लिए उन्होंने पाकिस्तान के वैज्ञानिकों को उत्तरदायी बताया है ।
(सौजन्य : NETA GIRI)
मौलवी जहीर ने एक वीडियो प्रसारित कर उसमें कहा है कि हिन्दू पंडित भारत को चंद्रमा पर नहीं लेकर गए हैं अथवा अमेरिका अपने पादरियों के कारण चंद्रमा पर नहीं पहुंची है । यदि आज भारत चंद्रमा पर पहुंचा है, तो वैज्ञानिकों के बल पर पहुंचा है । पाकिस्तान की वैज्ञानिक प्रगति में आनेवाली मुख्य बाधा है ‘इस्लाम ।’ उन्होंने पाकिस्तानी अलगाववादी एवं उदारवादियों के इस तर्क को अस्वीकार कर दिया है ।
मुझे फांसी दी जा सकती है, यह ज्ञात होने पर भी मैं बांग्लादेश लौटूंगी ! — शेख हसीना
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
US Tariff Medicines : जेनेरिक दवाओं पर २०० प्रतिशत आयात शुल्क ! – ट्रंप की घोषणा
Nepal Map New Coin : नेपाल ने १ रुपये के नए सिक्के से लिम्पियाधुरा, लिपुलेख तथा कालापानी दर्शाने वाला नक्शा हटाया ।
(और इनकी सुनिए…) ‘भारत को बलपूर्वक लोगों को हमारे देश में भेजने नहीं देंगे !’ – Bangladesh Home Minister