११ विमानों की उडान रोक दी गई !

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – ‘पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाईंस’ (पीआइए) नामक पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमान यातायात कंपनी ने ३ ‘बोइंग ७७७’ एवं अन्य ८ विमानों की उडान को रोक दिया है । डॉलर के मूल्य में बढोतरी एवं पेट्रोल महंगा होने से विमान कंपनियों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड रहा है । वर्तमान में इन कंपनियों पर ७४२ करोड रुपए का ऋण है । इस वर्ष उसे ११२ करोड रुपए की हानि (नुकसान) होने की संभावना है । वर्तमान में इस कंपनी के पास ३१ विमान हैं । पिछले ३ वर्षों से कंपनी को विमान के पृथक भाग क्रय करने में अडचनें आ रही हैं । इसी कारण उसे ११ विमानों की उडान रोकनी पड रही है ।
पाकिस्तान की नकदी की तंगी से जूझ रही सरकारी एअरलाइन ने पुर्जों को बदलने के लिए पैसा ना होने की वजह से अपने तीन बोइंग 777 सहित 11 विमानों को सेवा से बाहर कर दिया है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के एक अधिकारी ने कहा कि शीर्ष प्रबंधन ने पिछले तीन वर्ष में 11 विमानों को… pic.twitter.com/8iPdJEGAzP
— Punjab Kesari (@punjabkesari) August 23, 2023
संपादकीय भूमिकाकंगाल पाकिस्तान की स्थिति धीमे धीमे ऐसी ही होती रहेगी । वह दिन अब दूर नहीं, जब उसको दिवालिया घोषित किया जाएगा ! |
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
MSRTC Cleanliness Drive : स्वच्छता के लिए जनता से करोडों रुपये लेने के उपरांत भी बस डिपो की दुर्दशा यथावत !