श्रीलंका-नौसेना ने ९ भारतीय मछुआरों को बंदी बनाया ! 

कोलंबो – श्रीलंका-नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में अवैध पद्धति से प्रवेश कर मछली मारने के प्रकरण में ९ भारतीय मछुआरों को बंदी बनाया है । इस समय श्रीलंका नौसेना ने इन मछुआरों की २ नौकाएं भी नियंत्रण में ली हैं ।  श्रीलंका नौसेना ने कहा है कि ये सभी मछुआरे तमिलनाडू से हैं ।

(सौजन्य : ANI News) 

कहा जाता है कि श्रीलंका नौसेना द्वारा क्रियान्वित एक विशेष अभियान के अंतर्गत भारतीय मछुआरों को बंदी बनाया गया । इस माह में श्रीलंका नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को बंदी बनाने की यह दूसरी घटना है । ९ जुलाई को अवैध पद्धति से श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने के प्रकरण में श्रीलंका नौसेना ने १५ मछुआरों को बंदी बनाया था । श्रीलंका की नौसेना बार-बार कहती है कि भारतीय मछुआरे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन  करते हैं । इस विषय में भारत एवं श्रीलंका के मध्य  उच्चस्तरीय  बैठकों का भी आयोजन किया गया है; परंतु इस समस्या  का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है । (इस समस्या  का समाधान न होने के पीछे क्या  कारण हैं ?, साथ ही भारतीय मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा निश्‍चित करके देने में क्या अडचनें हैं ?, भारतीय जनता को इसकी जानकारी मिलनी आवश्यक है ! – संपादक)