|

कराची (पाकिस्तान) – गत ४८ घंटे में पाकिस्तान में २ हिन्दू मंदिरों पर आक्रमण किए गए । एक मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि दूसरे पर गोलीबारी तथा विस्फोटी प्रक्षेपक से आक्रमण किया गया । पाकिस्तान से विवाहिता एवं ४ बच्चों की मां सीमा हैदर अपने हिन्दू प्रेमी के लिए भारत आई हैं । उन्होंने भारत आकर हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया । इसके कारण पाकिस्तान में लुटेरे डाकुओऺ के एक गुट ने धमकी दी, कि भारत सीमा को वापस पाकिस्तान भेजे, अन्यथा पाकिस्तान में हिन्दुओं एवं उनके मंदिरों पर आक्रमण किए जाएंगे । ऐसा कहा जा रहा है कि इसीलिए हिन्दू मंदिरों पर निंद्य आक्रमण हो रहे हैं । पुलिस ने यह भी कहा कि इस प्रकरण के पीछे लुटेरे डाकुओऺ का एक गुट था ।
Hindu Temple Attack in Pakistan: Gang of Decoits Demolished Temple With Rocket Launchers in Sindh Province; Second Such Incident in Less than Two Days #HinduTemple #Pakistan #SindhProvince https://t.co/zVpf4Iqupn
— LatestLY (@latestly) July 16, 2023
१. १७ जुलाई की प्रात: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के काशमोर परिसर में एक हिन्दू मंदिर पर विस्फोटी प्रक्षेपक से आक्रमण किया गया, साथ ही इस मंदिर परिसर में गोलीबारी भी की गई । तदुपरांत गोली बारी करने वाले भाग गए ।
२. गोली बारी की घटना के संबंध में पुलिस ने सूचना दी कि उस समय मंदिर बंद था, फलस्वरूप कोई जीव हानि नहीं हुर्इ । गोली चलाने वालों ने मंदिर के समीप स्थित हिन्दू निवासियों के घरों पर भी गोलीबारी की । प्रारंभिक जांच के अनुसार आक्रमणकारी ९ थे । उनकी जांच की जा रही है ।
3. इस मंदिर का प्रबंधन बागडी समुदाय द्वारा किया जाता है । इस समाज के डॉ. सुरेश ने बताया कि लुटेरों द्वारा चलाया गया विस्फोटी प्रक्षेपक मंदिर के अंदर नहीं फटा फलस्वरूप कोई जीव हानि नहीं हुई । इस घटना से स्थानीय हिन्दुओं में भय का वातावरण है । पुलिस को हिन्दुओं की रक्षा करनी चाहिए ।
४. इससे पूर्व १५ जुलाई की रात्रि को कराची में १५० वर्ष प्राचीन मरी माता मंदिर पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया था । कहा जाता है कि मरी माता मंदिर की भूमि ७ करोड रुपए में बिक्री की गई तथा मंदिर को तोड दिया गया । इससे पूर्व इस मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां तोडने की घटना हो चुकी थी ।
५. तमिल हिन्दू समुदाय द्वारा मरी माता मंदिर का प्रबंधन किया जाता है । उन्होंने बताया कि मंदिर प्राचीन काल का होने से इतनी जर्जर स्थिति में था कि कभी भी ढह सकता था । इसीलिए हमने अधिकतर मूर्तियों को अस्थायी रूप से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया । हमने सोचा कि नए मंदिर के निर्माण के उपरांत ही मूर्तियों को पुनर्स्थापित किया जाएगा । इस मंदिर के प्रांगण में पुराना अमूल्य धन दबे होने की कहानियां भी प्रसिद्ध हैं ।
सिंध में लुटेरों ने ३० हिन्दुओं को बंधक बनाया !
पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने कहा कि वह सिंध प्रांत के काशमोर तथा घोटकी जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंतित है ।
(सौजन्य : Republic Bharat )
यहां लुटेरों ने महिलाओं एवं बच्चों समेत ३० हिन्दुओं को बंधक बना लिया है । सिंध गृह विभाग को तुरंत घटना की जांच करनी चाहिए ।
संपादकीय भूमिका
|
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !