टमाटर महंगे होने का ऐसा भी परिणाम !

शाहडोल (मध्य प्रदेश) – वर्तमान में देश में टमाटर का मूल्य आसमान छू रहा है । टमाटर का मूल्य प्रति किलो १३० रुपए से अधिक हो गया है । इस कारण कुछ दिन पूर्व कर्नाटक में चोरों ने खेत में उगे टमाटर की चोरी की थी । अब टमाटर को लेकर यहां एक दंपती में विवाद होकर पत्नी बेटी सहित घर छोडकर चले जाने की घटना हुई है ।
Madhya Pradesh: Wife Leaves Husband For Using Tomatoes While Cooking Food.https://t.co/CakM8P4hIV pic.twitter.com/IAe5VW6aNX
— TIMES NOW (@TimesNow) July 13, 2023
यहां संजीव बर्मन का भोजनालय (होटेल) का व्यवसाय है । खाना बनाते समय संजीव ने पत्नी से पूछे बिना २ टमाटर का उपयोग किया । इस कारण पति-पत्नी में जोरदार विवाद हुआ तथा इस कारण क्रोधित पत्नी बेटी को लेकर घर छोडकर चली गई । संजीव ने पत्नी एवं बेटी को ढूंढने का प्रयास किया; परंतु वे कहीं नहीं मिलीं । तदनंतर संजीव ने पुलिस थाने में दोनों के लापता होने का परिवाद प्रविष्ट किया । ३ दिन होने पर भी अभीतक वे दोनों नहीं मिली हैं ।
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।