(मौलवी अर्थात इस्लाम के धार्मिक नेता)

गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) – यहां प्रशिक्षण संस्था के नाम पर मदरसा चलानेवाले शौकत अली नामक मौलवी को गाजियाबाद पुलिस ने बंदी बनाया है ।
कोचिंग की आड़ में खोल दिया मदरसा: न कुर्सी न मेज अंदर होने लगी नमाज़, गाजियाबाद पुलिस ने मौलवी शौकत अली को दबोचा#Ghaziabad #Namazhttps://t.co/c02BncBuFq
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) June 25, 2023
प्रसारमाध्यमों द्वारा दिए वृत्तानुसार, गाजियाबाद में खोडा परिसर के दीपक विहार में शौकत अली नामक मौलवी ‘फ्यूचर ट्रैक’ नामक प्रशिक्षण संस्था चलाता था । फिर इस संस्था का मदरसे में रूपांतर हो गया । दीपक विहार परिसर में रहनेवाले हिन्दुओं ने इस मदरसे में चलनेवाले नमाजपठन को विरोध दर्शाया था । दीपक विहार के प्रेम सिंह नामक व्यक्ति द्वारा इस अनधिकृत मदरसे के विषय में पुलिस में शिकायत भी की थी । २३ जून को दीपक विहार परिसर में पुलिस के पथक को गश्त लगाते समय इस संस्था के निकट भीड दिखाई दी । उनके ध्यान में आया कि यह भीड नमाजपठन के लिए एकत्र हुई है । मौलवी का यह कृत्य सामाजिक सौहार्द बिगाडनेवाला एवं दो समुदायों में तनाव निर्माण करनेवाला था। इसलिए पुलिस ने मौलवी के विरोध में अपराध प्रविष्ट कर उसे बंदी बनाया ।
आरोपी मौलवी पहले अनधिकृत मदरसा चलाता था । पुलिस ने उस मदरसे को बंद कर दिया था । तब उसने किराए का घर लेकर उसमें पुन: मदरसा शुरू किया । इस प्रकरण में पुलिस अन्वेषण कर रही है ।
संपादकीय भूमिकाप्रशिक्षण संस्था के नाम पर अनधिकृत मदरसा आरंभ करने तक क्या पुलिस सो रही थी ? इसके लिए उत्तरदायी पुलिस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए ! |
आषाढी वारी के पूर्व इंद्रायणी नदी में मृत मछलियों का ढेर ।
सीमावर्ती जिलों के जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का अध्ययन करें ! – Amit Shah
सशस्त्र मुसलमानों की भीड़ ने भाजपा नेता की हथौडे से की हत्या !
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !