
भारत स्वतंत्र होने के उपरांत शासकीय कार्यालयों में भ्रष्टाचार रुका नहीं । शासकीय कार्यालय, विद्यालयों आदि में योग एवं अध्यात्म की शिक्षा देने पर भ्रष्टाचार रोक सकेंगे । अध्यात्म भारत की शक्ति है । सरकार को इस ओर ध्यान देना आवश्यक है । बिना अध्यात्म के भारत निर्बल है । समाज में अध्यात्म का प्रसार करने पर राष्ट्र निर्माण का कार्य सुलभ होगा । शासकीय कार्यालयों में अध्यात्म, ध्यानधारणा एवं योग की शिक्षा दी होती, तो सुराज्य की संकल्पना साध्य हुई होती । ‘अध्यात्म’ भारत की महानता है । जब सर्व हिन्दू समाज अध्यात्म का अंगीकार करेगा, तब भारत सूर्य समान तेजस्वी होगा । ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ अपना ध्येय है । हिन्दुओं के साधना करने पर ही यह संकल्पना साध्य हो सकती है । हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करते समय आनेवाले १ सहस्र वर्ष की रूपरेखा निश्चित करनी होगी, ऐसे उद्गार ‘सत्यमेव जयते’ संगठन के अध्यक्ष डॉ. सत्यमेव जयते लोक मंगल ने व्यक्त किए । वे यहां हो रहे वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव के पांचवें दिन (२०.६.२०२३ को) उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे ।
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया