
रामनाथ देवस्थान – जिस देश में ८० प्रतिशत जनता सनातन धर्मीय है, उसी देश में सनातन धर्म की श्रद्धा से संबंधित गोमाताओं हत्या हो रही है । जब से देश में गोहत्या प्रारंभ हुई है, तब से अखंड भारत के टुकडे हुए हैं । गोमाता भूमाता का रूप है । जिस भूमि पर उसके टुकडे होंगे, उस भूमि के टुकडे होंगे । इसलिए अखंड भारत चाहिए हो एवं उसका विभाजन रोकना हो, तो गोहत्या रोकना आवश्यक है, ऐसा मत गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. सतीश कुमार ने ‘वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव’ के ५ वें दिन व्यक्त किया ।
वे आगे बोले,
१. भारत की गाएं बांग्लादेश भेजी जाती हैं । उसके बदले में बनावटी नोट एवं अमली पदार्थ भारत में भेजे जाते हैं । इस व्यवसाय से मिले पैसोंं से देश में आतंकवाद फैलाया जा रहा है । इसलिए गोतस्करी रोकना, एक धर्मकार्य ही है ।
२. खालिस्तानी आतंकवाद, हिन्दू एवं सिक्खों को तोडना का प्रयत्न है । किसी को भी खालिस्तानी राज्य नहीं चाहिए । विदेशी शक्तियां धन के बल पर भारत में निरपराध लोगों की हत्या करवा रही हैं ।
३. युद्ध बिना कुछ नहीं मिलता । पांडवों को केवल ५ गांवों के लिए युद्ध करना पडा । हमें तो हिन्दू राष्ट्र चाहिए । हिन्दू राष्ट्र हेतु संघर्ष करते समय यदि मृत्यु को प्राप्त हुए तो मोक्ष मिलेगा और जीवित रहे तो हिन्दू राष्ट्र मिलेगा । हिन्दू राष्ट्र के जयघोष का स्वर ऊंचा-ऊंचा होता जा रहा है ।
US-Iran Ceasefire : ईरान द्वारा व्यापारी नौका पर किए गए आक्रमण के बाद अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर आक्रमण ।
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif
Ukraine-Russia War : यूक्रेन ने रूस के १२ क्षेत्रों पर सैकडों ड्रोन दागे ।
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।