
वर्तमान में भारत में अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानून ही कार्यरत हैं, जो कि भौतिकता पर आधारित हैं । इसके विपरीत हिन्दू धर्मशास्त्र में वाद-विवाद से निष्कर्ष निकालकर, अंतिम सत्य तक पहुंचने का प्रयत्न किया जाता है । इसीलिए अपनी न्यायव्यवस्था का घोषवाक्य ‘सत्यमेव जयते’ है, ऐसा मैं मानता हूं । इस वाक्य से सत्य की खोज करने के लिए नैतिक लडाई की प्रेरणा मिलती है । रामजन्मभूमि की लडाई, यह केवल भूमि की लडाई नहीं थी अपितु वह श्रीरामजन्म के सत्य की खोज की लडाई थी ।

स्वतंत्रता से पूर्व भारत में न्यायालयीन कामकाज में वेद-शास्त्र का संदर्भ दिया जाता था; परंतु अब कानून के पाश्चात्त्यीकरण के कारण उनके संदर्भों का उपयोग नहीं किया जाता है । स्वतंत्रताप्राप्ति के उपरांत साम्यवादियों की बौद्धिक विकृति ने भारत में मजबूत जाल बनाया है । वर्तमान में एक नई विकृति अपने पैर जमाने के लिए प्रयत्नशील है और वह है समलैंगिक विवाह ! जो कि हिन्दुओं की कौटुंबिक, सामाजिक एवं विवाह संस्था पर आक्रमण है । ऐसे आक्रमणों का विरोध करने के लिए अधिवक्ता अपने धर्मग्रंथों का आधार लें और उनका अध्ययन करें, ऐसा वक्तव्य सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्रीधर पोतराजू ने किया ।
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया