
नई देहली – ‘ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन’ अर्थात “बीबीसी’ ब्रिटिश प्रसार माध्यम ने भारत के ४० करोड रुपए का राजस्व चुकाने की स्वीकृति दी है । इस संदर्भ में अंग्रेजी दैनिक ने समाचार प्रसारित किया है । इस समाचार के अनुसार इस संदर्भ में नाम न छापने की शर्त पर ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस’ के २ अधिकारियों ने जानकारी दी । उन्होंने कहा, ‘बीबीसी ने हमारे कार्यालय को इमेल कर राजस्व चुकाने की स्वीकृति दी ।’, इस समय अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस इमेल का कोई वैधानिक आधार नहीं है तथा यदि बीबीसी कर चुकाने के विषय में गंभीर है, तो वह सुधारित राजस्व (टैक्स) भरे’, ।
BBC ने माना, भारत में चुकाया कम टैक्स, आयकर विभाग ने मारे थे छापे#IncomeTax https://t.co/LIk6QF0MvT
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) June 6, 2023
१. अधिकारी ने कहा कि हमारे देश में कानून सभी के लिए समान है । किसी भी प्रसार माध्यम प्रतिष्ठान अथवा विदेशी प्रतिष्ठान के साथ विशेष व्यवहार नहीं किया जाता । इसलिए वैधानिक मार्ग से जबतक ‘बीबीसी’ इस घटना का हल नहीं ढूंढती, तब तक उसके विरुद्ध कार्यवाही चलती ही रहेगी । उन्होंने यह भी स्पष्ट किया ।
२. कुछ सप्ताह पूर्व बीबीसी के नई देहली तथा मुंबई के कार्यालयों पर आयकर विभाग द्वारा छापा मारा गया था । उस समय बीबीसी ने दावा किया था कि यह छापा गुजरात दंगे को लेकर मोदीजी को लक्ष्य करनेवाली डाक्युमेंटरी प्रदर्शित करने के कारण मारा गया है; परंतु अब राजस्व चुकाने की स्वीकृति देने से वह केवल एक बहाना था, यह स्पष्ट हो गया है ।
३. आयकर विभाग ने इस वर्ष फरवरी में ‘बीबीसी’ का राजस्व सर्वेक्षण किया था, जिसमें वर्ष २०१६ से राजस्व (टैक्स) की चोरी पाई गई थी । बीबीसी ने राजस्व (टैक्स) चोरी करने की बात पूर्व में अस्वीकार की थी परंतु अब उसे स्वीकार किया है । अब बीबीसी ने प्रलंबित कर भरने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है; परंतु अभी पैसे नहीं भरे हैं ।
संपादकीय भूमिकापहले राजस्व (टैक्स) चुकाने की बात अस्वीकार कर ऊपर से छल किए जाने का बहाना करनेवाली बीबीसी पर अब नियमानुसार कडी कार्यवाही करना आवश्यक है । तभी ऐसे ब्रिटिश प्रतिष्ठानों को भय प्रतीत होगा ! |
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा