खालिस्तानी आतंकवादी भिंडरावाले का पोस्टर लगाया !

अमृतसर (पंजाब) – वर्ष १९८४ में क्रियान्वित किए गए ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को ३९ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यहां के स्वर्णमंदिर में खालिस्तान की घोषणाएं की गईं । इस समय एकत्रित लोगों द्वारा खालिस्तानी आतंकवादी जर्नेल सिंह भिंडरावाले का पोस्टर लगाया गया था । सैन्य कार्रवाई में भिंडरांवाले की मृत्यु हो गई थी । स्वर्णमंदिर में अनुचित घटना न हो, इसलिए पुलिस एवं सरकार सतर्क हो गई हैं एवं इन गतिविधियों पर सरकार का सूक्ष्म ध्यान है ।
#WATCH Amritsar: ‘Khalistan Zindabad’ slogans raised in Golden Temple on Operation Bluestar anniversary pic.twitter.com/dKnSgQQBbA
— ANI (@ANI) June 6, 2017
घोषणा करते समय श्री अकाल तख्त के जत्थेदार (प्रमुख) ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिक्ख समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में अपना समाज एवं धार्मिक संगठन दो भागों में बंट गए हैं, श्री अकाल तख्त के नेतृत्व में उनको एकत्र करना समय की मांग है ।
संपादकीय भूमिकाखालिस्तानियों की गंदी मानसिकता अभीतक समाप्त नहीं हुई है । उसे समाप्त करने के लिए कडे कदम उठाने की आवश्यकता है ! |
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस
Dr. Anand Ranganathan : ‘अनशन का अर्थ है अराजकता’, यह डॉ. अम्बेडकर का वक्तव्य, सोनम वांगचूक को करारा तमाचा ।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !
हमने सरकार के समक्ष रखीं ३ मांगें !
शिक्षा सचिव का स्थानांतरण– पेपर लीक की घटनाएं रोकने हेतु नया कानून भी बनाएंगे ।