
नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश) – ‘अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद’ के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिया ने ऐसा वक्तव्य दिया कि भारत की सरकार हिन्दुओं के हाथ आएगी, इसकी सावधानी बरतेंगे । देश में हिन्दुओं के अतिरिक्त कोई भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, न्यायाधीश नहीं बन पाएगा, ऐसा सुधार संविधान में करवाएंगे । यह सब संभव है ।’ ‘हिन्दू साथी’ सम्मेलन में सहयोग देने हेतु वे यहां आए थे ।
मुसलमानों की संख्या बढने नहीं देंगे !
डॉ. प्रवीण तोगडिया ने आगे कहा कि हम भारत में मुसलमानों की संख्या बढने नहीं देंगे । २ से अधिक बच्चों को जन्म देनेवाले मुसलमानों को सरकारी नौकरियां, सरकारी राशन, सरकारी विद्यालय तथा चिकित्सालयों में निःशुल्क सुविधाएं एवं बैंक द्वारा ऋण इत्यादि कुछ नहीं मिलेगा । इसके पश्चात भी यदि वे बच्चों को जन्म देंगे, तो उन्हें १० वर्षाें के लिए कारावास भेजने का कठोर कानून किया जाएगा ।
हिन्दुओं के उद्बोधन के लिए पूरे देश में १ लाख केंद्र बनाएंगे !
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के माध्यम से करोडों हिन्दुओं के लिए समृद्धि सेवा सम्मान, सहयोग संस्कार आदि का प्रबंध भारत में २४ घंटे में करवाया जाएगा । हमारे निजी कॉल सेंटर को संपर्क करने पर सभी पीडितों की तुरंत सहायता की जाएगी । रामजन्भूमि के लिए हमने एक सफल आंदोलन किया । अब हम हिन्दुओं के उद्बोधन के लिए दूसरे चरण का काम कर रहे हैं । इस हेतु पूरे देश में १ लाख केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है । इसमें १ लाख हिन्दू सहभागी होंगे । हनुमान चालीसा के माध्यम से इसमें सभी को समाविष्ट किया जाएगा । इन केंद्रों की सहायता से निर्धन हिन्दू परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य, शिक्षा तथा कानूनी सहायता मिलेगी ।
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु